झामुमो जिला समिति ने एसआईआर की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पाण्डेय को रिपोर्ट सौंपी गई।
रिपोर्ट में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या, हटाए गए नाम, नए नाम जोड़ने के आवेदन तथा दावा-आपत्ति और स्थानांतरण से संबंधित आंकड़े शामिल हैं। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद बिनोद पाण्डेय ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला समिति को कई दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति भी उपस्थित थे।

