जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइव 31 अभ्यर्थियों का चयन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत चांडिल पॉलिटेक्निक स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 58 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 31 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव में 2050 हेल्थ केयर, रांची की ओर से एचआर प्रतिनिधि रामवृक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं—जैसे रहने, खाने और वेतन आदि—की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एस पी अपैरल, त्रिपुरा से हेमंत कुमार और रणजीत कुमार ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर हेड रवि विश्वकर्मा ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा कीं।
इस अवसर को सफल बनाने में केंद्र प्रबंधक रवि विश्वकर्मा, प्लेसमेंट मैनेजर ज्योति कुमार सिंह, सनातन सिंह, संतोष सिंह, मधुमिता, नेहा, उमा शंकर, संदीप, पूनम, मीना आदि शामिल थे.

