Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान, अब मांगा न्याय
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान, अब मांगा न्याय

    Aman KumarBy Aman KumarJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान, अब मांगा न्याय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। झीमड़ी गांव की लव जिहाद पीड़िता रिता महतो ने चांडिल अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने पहले दिए गए बयान को बदलने की मांग की है। पीड़िता की मां उषा रानी महतो के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रिता ने डर और धमकी के कारण दबाव में आकर पहला बयान दिया था, जो वास्तविकता से कोसों दूर है। अब वह स्वतंत्र रूप से अपना बयान देना चाहती हैं और यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं।

    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रिता को धमकी दी गई थी कि यदि उसने बयान नहीं दिया, तो उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। ऐसे हालात में भयभीत होकर उसने बयान दर्ज कराया था। अब जब स्थिति थोड़ी सामान्य हुई है, तो वह सच्चाई सामने लाना चाहती है।

    इस गंभीर प्रकरण में पीड़िता की सुरक्षा और उसे न्याय दिलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

    उल्लेखनीय है कि झीमड़ी गांव में 26 अप्रैल को हुए इस प्रकरण के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। दुकानें और बाजार फिर से खुलने लगे हैं, परंतु शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अब भी धारा 144 लागू है। पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती यथावत है।

    अब मांगा न्याय झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया विमान दुर्घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक
    Next Article जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइव 31 अभ्यर्थियों का चयन

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    May 27, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.