एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंदन जा रहे इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत अन्य यात्रियों की दुखद मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। सुधांशु ओझा ने दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। भाजपा परिवार इस दुःखद क्षण में पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और शोक की इस घड़ी में हम सभी एकजुट हैं।

