चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू का अबैध भंडारण पर खनन विभाग का कार्रवाई, 44 हजार CFT अबैध बालू और 1800 CFT स्टोन चिप्स जब्त
चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू के अवैध भंडारण पर खनन विभाग की कार्रवाई।44 हजार सीएफटी बालू और 1800 सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त। बालू का अवैध रूप से स्टॉक करने वालों में मचा हड़कंप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगोपाल जेना
चाईबासा के चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू के अवैध भंडारण पर खनन विभाग ने कार्रवाई किया है। खनन विभाग ने छापेमारी करते हुए मौके से 44 हजार सीएफटी बालू और 1800 सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त किया है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से शहर में बालू का अवैध रूप से स्टॉक कर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले जिला के डीसी ने जिला खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक कर बालू के स्टॉक की जाँच करने का अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब खनन विभाग द्वारा इसपर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।
खान निरीक्षक निखिल दास,
अंचलधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा समेत पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद

