Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘शीश महल’ को लेकर झारखंड की सियासत गरम, बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘शीश महल’ को लेकर झारखंड की सियासत गरम, बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण पर उठाए सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘शीश महल’ को लेकर झारखंड की सियासत गरम, बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची:झारखंड में मुख्यमंत्री आवास के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जनता के पैसे से आलीशान आवास बनवाने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जहां राज्य की जनता रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से ‘शीश महल’ तैयार किया जा रहा है।

    रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जो सरकार खुद को गरीब, आदिवासी और मूलवासी की सरकार बताती है, वही मुख्यमंत्री के लिए करोड़ों रुपये का आलीशान आवास बनवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं। जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से ‘शीश महल’ बनाया गया, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए भव्य आवास तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने दावा किया कि इस नए आवास में स्विमिंग पूल, जकूजी और आलीशान कमरे के अलावा करीब दो करोड़ रुपये का फव्वारा और लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से गार्डन भी बनाया जाएगा, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाएगा। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिस राज्य में बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री आवास पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना को हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई, लेकिन कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान इसका जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर मुख्य भवन के निर्माण पर लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च बताए जा रहे हैं, लेकिन अन्य मदों को जोड़ने पर यह राशि करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। विभागीय परंपरा के अनुसार 25 से 30 प्रतिशत तक लागत बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में यह परियोजना 100 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है।

    प्रतुल शाहदेव ने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार पहले ही स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास बनाने की घोषणा कर चुकी है, तो फिर इस समय इतनी बड़ी राशि खर्च करने की आवश्यकता क्यों है।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और पूछेगी कि झारखंड की गरीब जनता के टैक्स का पैसा मुख्यमंत्री के शाही ठाठ-बाट के लिए है या राज्य के विकास और गरीबों की भलाई के लिए। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

    बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण पर उठाए सवाल शीश महल’ को लेकर झारखंड की सियासत गरम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सत्र 2022–26 के छात्रों को दी गई विदाई
    Next Article प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग पर मां का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.