एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सत्र 2022–26 के छात्रों को दी गई विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सत्र 2022–26 के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण की प्रस्तुति की गई। इसके बाद उनके बीच स्मृति-चिह्न का वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य फादर ई. ए. फ्रांसिस, एस.जे. ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई बैच की ओर से बीबीए की वी.एस. कुमुदा और बी.कॉम के सुमित कुमार ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बी.ए. अर्थशास्त्र के आयुष भेंगरा को मिस्टर एक्सआईटीई और बीबीए की अनामिका मंडल को मिस एक्सआईटीई का खिताब प्रदान किया गया। इसी प्रकार, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए बी.कॉम के शुभम त्रिपाठी और दलिया गोड़ाई को सम्मानित किया गया। अन्य श्रेणी में बीबीए की वर्षा और कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। सब्लाइम इन्फ्लुएंसर श्रेणी में बीबीए की अमरता जैस्मिन और बी.ए. अंग्रेजी के ऋषभ देवगम को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर रितिका और प्रोफेसर नवीन का अहम योगदान रहा। इस मौके पर फादर जोसेफ सुरीन, प्रो0 निसीत सिंह, डॉ0 संचिता घोष चौधरी, डॉ00झांसी रानी, डॉ0 स्वाति सिंह, प्रो0 अमित चतुर्वेदी, सीमा, दिलीप, नवल चौधरी, हेलन आदि उपस्थित थे।
गम्हरिया, 6 मार्च 2026: XITE गम्हरिया में सत्र 2022–26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, छात्र-छात्राओं के भाषण और स्मृति-चिह्न वितरण का कार्यक्रम हुआ।
प्राचार्य फादर ई. ए. फ्रांसिस, एस.जे. ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई बैच की ओर से बीबीए की वी.एस. कुमुदा और बी.कॉम के सुमित कुमार ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में बी.ए. अर्थशास्त्र के आयुष भेंगरा को मिस्टर XITE और बीबीए की अनामिका मंडल को मिस XITE चुना गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए बी.कॉम के शुभम त्रिपाठी और दलिया गोड़ाई को सम्मानित किया गया। “अन्य” श्रेणी में बीबीए की वर्षा और कुलदीप सिंह (को सम्मान मिला। सब्लाइम इन्फ्लुएंसर श्रेणी में बीबीए की अमरता जैस्मिन और बी.ए. अंग्रेजी के ऋषभ देवगम को पुरस्कार प्रदान किया गया।
दोपहर 4 बजे से जलपान की व्यवस्था की गई तथा शाम 5 बजे से डीजे कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने समारोह को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया। इस अवसर पर फादर जोसेफ सुरीन ,प्रोफेसर निसीत सिंह, डॉक्टर संचिता घोष चौधरी, डॉक्टर झांसी रानी ,डॉक्टर स्वाति सिंह, प्रोफेसर अमित चतुर्वेदी ,सीमा, दिलीप, नवल चौधरी ,हेलन इत्यादि उपस्थित थे।

