Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: झामुमो को झटका राम की शरण में सीता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड: झामुमो को झटका राम की शरण में सीता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड: झामुमो को झटका राम की शरण में सीता

    सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. सीता सोरेन दुमका के जामा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रही हैं. शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन और जामा के पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले झामुमो से इस्तीफा दे दिया था. सीता सोरेन ने सबसे पहले 2009 में उसके बाद 2014 और फिर 2019 के विधानसभा चुनाव में विजय हासिल की है.

     

    सीता सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद विनोद तावड़े ने कहा कि झारखंड की एक और नेता बहन सीता सोरेन अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि सीता के बीजेपी में शामिल में होने पर निश्चित तौर पर पार्टी की ताकत बढ़ेगी और लोकसभा चुनाव 2024 में इसके असर भी दिखेगा. विनोद तावड़े ने कहा कि हम झारखंड में शक्तिशाली हो रहे हैं. वे आदिवासियों के उत्थान के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे.

    झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झामुमो में रहते हुए सीता सोरेन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया है. उन्होंने इसकी आवाज दिल्ली तक उठाई है. वे संघर्ष की पर्याय हैं

     

     

     

    बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सीता सोरे ने कहा कि आज हम मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो गए हैं. जिस तरह से देश में विकास कार्य हो रहे हैं और सभी मिलकर देश में अपना योगदान दे रहे हैं उसे देखकर आज हर कोई इस परिवार में शामिल होने चाहता है. सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने ने भी झारखंड में काफी संघर्ष किया है. उन्होंने बताया कि वे 14 साल तक झामुमो में रहीं. सीता सोरेन ने अपने ससुर शिबू सोरेन और अपने पति दुर्गा सोरेन को भी याद किया और बताया कि इन्ही लोगों के नेतृत्व के कारण झारखंड राज्य का निर्माण हुआ.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए वे राजनीति में आईं थी और झामुमो शामिल हुईं थीं. लेकिन झारखंड को जिस मुकाम पर पहुंचना चाहिए था अभी तक वह वहां तक नहीं पहुंच पाया है. झारखंड आज भी विकास से कोसों दूर है यही वजह है कि ने बीजेपी में शामिल हुईं है और झारखंड को विकास के राह पर आगे ले जाना चाहती हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री पंचाजुना अखाड़ा समिति महावीर मंदिर गड़ाबासा के अध्यक्ष बने महेश सिंह
    Next Article धौला बेड़ा के ग्रामीणों ने अधूरा स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण पूरा करने की मांग की

    Related Posts

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.