Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संवेदनशील सरकार की पहचान, घायलों की मदद करने पर मिलेगा विशेष सम्मान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संवेदनशील सरकार की पहचान, घायलों की मदद करने पर मिलेगा विशेष सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवेदनशील सरकार की पहचान, घायलों की मदद करने पर मिलेगा विशेष सम्मान

    झारखण्ड में हर साल पांच हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं और तीन हजार से अधिक मौतें होती हैं। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण दुर्घटना और इनमें होने वाली मौतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर तक 3366 सड़क हादसे हुए और इनमें 2294 लोगों की मौत हुई है। दुघर्टना में अधिकांश मौत युवाओं की हो रही है। इसको लेकर सरकार संवेदनशील है। सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए झारखण्ड गुड स्मारटियन पॉलिसी को स्वीकृति दी है। ताकि सड़क हादसे में घायलों की मदद हेतु लोग आगे आएं और किसी के जीवन की रक्षा हो सके। अब सरकार घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करेगी।

    ना रहा पुलिस के सवालों का डर, बेफिक्र होकर करें मदद

    झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मृत्यु दर अधिक है। अक्सर देखने में आता है कि सड़क किनारे कोई दुर्घटना हो जाती है और कोई मदद को आगे नहीं आता। इसकी वजह होती है कि ऐसे मामलों में मदद करने वाले को पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। लेकिन अब सरकार ने ऐसे नेक आदमी के संरक्षण के लिए नियम बना दिए हैं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा तथा अंग की हानि कम करने हेतु गोल्डन हावर(प्रथम 60 मिनट) में उपचार सर्वाधिक प्रभाव होता है, जिसके लिए घायल व्यक्तियों का गोल्डन आवर में निकटवर्ती अस्पताल में ले जाना आवश्यक है। लेकिन आम लोग, राहगीर द्वारा मानवता के आधार पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाने की इच्छा रहने के बावजूद भी पुलिस के सवाल-जवाब एवं कानूनी प्रक्रिया में उलझने के डर से अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं किया जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। सड़क दुर्घटना में प्रभावित जख्मी व्यक्तियों के सहायतार्थ नेक नागरिक (Good Samaritian) को प्रेरित करने के उद्देश्य से *Jharkhand Good Samaritan Policy* को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी है।

    ★जानिये क्या खास है पॉलिसी में..

    ★सरकारी कर्मी और जन प्रतिनिधियों पर भी सड़क दुर्घटना में घायल को मदद करने की जिम्मेवारी
    ★दुर्घटना के एक घंटे यानी गोल्डेन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर दो हजार रुपये
    ★दो व्यक्ति अगर किसी  घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हैं तो दोनों को दो- हजार देने की योजना
    ★दो से अधिक लोग किसी घायल को अस्पताल पहुंचाते हैं तो पांच हजार रुपये सरकार देगी, उक्त राशि सभी के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा
    ★दुर्घटना से संबंधित जानकारी लेने की स्थित में पुलिस को हर पूछताछ के लिए नेक नागरिक के बैंक एकाउंट में डालना होगा एक हजार रुपये
    ★ पुलिस द्वारा Good Samaritan को अपनी पहचान बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा
    ★Good Samaritan को मरीज को अस्पताल में पहुंचाने के बाद अनावश्यक रोका नहीं जाएगा
    ★सवाल-जवाब के क्रम में पुलिस द्वारा संज्ञान नहीं लिया जाएगा
    ★गवाही हेतु विशेष परिस्थिति में ही तथा न्यूनतम बार उन्हें सम्मन जा सके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 फरवरी को होगा बहरागोड़ा में नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 03 फरवरी 2021 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    June 28, 2026

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    June 28, 2026

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया

    ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.