Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 फरवरी को होगा बहरागोड़ा में नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    16 फरवरी को होगा बहरागोड़ा में नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021Updated:February 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    16 फरवरी को होगा बहरागोड़ा में नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास

    बहरागोड़ा के पाठबेड़ा में आगामी 16 फरवरी को सरोजिनी नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास किया जायेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज प्रखंड के प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश षाड़ंगी के आवास पर हुई।

    इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह तारापदो सरोजनी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ दिनेश सारंगी व पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री दिनेश षाड़ंगी ने इस संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये, उसके कैलेंडर का वितरण किया, और यह बताया कि यहाँ ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल खुलने से, आस पास के युवतियों व महिलाओं को प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा, जिस से उनको रोजगार मिलने में आसानी होगी।

    इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना काल के बाद, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित कामगारों की मांग तेजी से बढ़ी है, और मुझे आशा है कि यह संस्था, इस क्षेत्र में अपना दायित्व निभायेगी।

    आज हुई बैठक के दौरान शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, और उसके सफल आयोजन हेतु एक कमिटी गठित की गई, जिसका अध्यक्ष शास्त्री हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष सुदीप पट्टनायक, पानसुरी हांसदा, दीपक महापात्र, विभास दास, विराम मुर्मु, गोपाल ओझा, सचिव सुमन मंडल, सह सचिव दीपक बारीक, बिसु ओझा, जगदीश राय, मनोरंजन गिरी, पूर्णेन्दु पात्र, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सह कोषाध्यक्ष सत्यबान प्रधान को बनाया गया है, जबकि इसमें सदस्य के तौर पर जगन्नाथ नायक, अर्जुन पूर्ति, मिंटू पाल, दिनेश घोष, मनोरंजन राउत, शक्ति सोम, अरुण पोइड़ा, अशोक पांडा, प्रदीप गिरी, चीकू गोस्वामी समेत दर्जनों अन्य लोग रहेंगे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित इन सभी लोगों ने, कार्यक्रम की सफलता हेतु, अभी से प्रयास करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ, फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू हुआ टीकाकरण
    Next Article संवेदनशील सरकार की पहचान, घायलों की मदद करने पर मिलेगा विशेष सम्मान

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.