Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 हॉट सीटों पर थी सबकी नजर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    10 हॉट सीटों पर थी सबकी नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा का परिणाम आ गए हैं। और गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी को करारी हार झेलनी पड़ी। हार के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से अपनो इस्तीफा राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को सौंप दिया और आगामी 27 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए, लेकिन गठबंधन ने 47 सीटें हासिल की हैं, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट मिली है, जबकि बीजेपी को 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव वैसे तो सभी सीटें महत्वपूर्ण थीं, लेकिन 1० ऐसी हॉट सीटें थीं, जिस पर झारखंड की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर थी। सीएम रघुबर दास को जमशेदपुर पूर्वी सीट पर उन्हीं की सरकार में मंत्री रहे सरयू राय ने बगावत करते हुए चुनौती दी थी, जिसमें सरयू राय जीतने में सफल रहे। इसके साथ ही जेएमएम नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट और दुमका दोनों ही सीट पर जीत दर्ज की है।
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट
    जमशेदपुर पूर्व सीट चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी मुख्यमंत्री रघुबर दास को बीजेपी के बागी सरयू राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। रघुबर की हार के साथ ही झारखंड में सीएम के अपनी सीट गंवाने का मिथक कायम रहा। हर राउंड के साथ यहां दिलचस्प चुनावी जंग देखने को मिल रही थी। रघुवर दास को 15833 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यहां बता दें कि बीजेपी ने सरयू राय का टिकट काटा तो उन्होंने बगावत करते हुए रघुबर के खिलाफ मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया था। वहीं, चर्चित कांग्रेस प्रवक्ता गौरव व“भतीसरे नंबर पर रहे।
    बरहेट विधानसभा सीट
    बरहेट सीट पर पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने 25740 वोटों से जीत दर्ज की है। हेमंत को जहां 73725 वोट मिले, वहीं बीजेपी कैंडिडेट सिमोन मालतो को 47985 वोट हासिल हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका में हार के बावजूद जेएमएम के पास यह गढ़ बरकरार रहा था। सोरेन को जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की तरफ से सीएम फेस के रूप में चुनावी मैदान में थे। पीएम मोदी ने यहां बीजेपी कैंडिडेट सिमोन मालतो के लिए रैली की थी, लेकिन फिर भी बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
    दुमका विधानसभा सीट
    सोरेन परिवार का गढ़ मानी जाने वाली संथाल क्षेत्र की इस सीट पर हेमंत सोरेन ने कांटे की टक्कर में जीत का झंडा गाड़ दिया है। सोरेन का मुकाबला रघुबर सरकार में मंत्री लुइस मरांडी से था। सोरेन को 8०589 वोट हासिल हुए, जबकि मरांडी के खाते में 67571 वोट आए। इस हिसाब से सोरेन यहां से 13188 वोटों के अंतर से जीते। पिछली बार वह इस सीट से हार गए थे। लोकसभा चुनाव में जेएमएम चीफ शिबू सोरेन भी दुमका से हार गए थे।
    धनवार विधानसभा सीट
    धनवार सीट पर आदिवासी नेता और झारखंड विकास पार्टी (जेवीएम) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 17550 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। उनका मुकाबला बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिह से था। पिछला चुनाव मरांडी यहां से हार गए थे। ऐसे में, उनकी जीत-हार पर पार्टी का विषय टिका था।
    डालटनगंज विधानसभा सीट
    डालटनगंज सीट पर कांग्रेस के चर्चित कैंडिडेट केएन त्रिपाठी पर बीजेपी के आलोक चौरसिया ने शुरूआत में पिछड़ने के बाद आखिर 21517 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पहले चरण के मतदान के दौरान इस सीट पर काफी बवाल हुआ था। बीजेपी कैंडिडेट आलोक चौरसिया के समर्थकों से झड़प के दौरान कांग्रेस कैंडिडेट केएन त्रिपाठी ने यहां एक पोलिग बूथ पर पिस्तौल लहराई थी, जिस पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी के आलोक चौरसिया जीते थे।
    झरिया विधानसभा सीट
    यह सीट धनबाद के चर्चित सिह मेंशन के बाहुबली सूर्यदेव सिह की पारिवारिक जंग की वजह से हॉट सीटों में से एक थी। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा सिह ने 12054 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने सूर्यदेव सिह की बहू बीजेपी कैंडिडेट रागिनी सिह को हरा दिया। पूर्णिमा सिह सूर्यदेव सिह के भभाई राजनारायण सिह की बहू हैं। पिछले चुनाव में रागिनी के पति संजीव और पूर्णिमा के पति नीरज आमने-सामने थे, जिसमें संजीव को जीत मिली थी। कुछ महीने बाद नीरज की हत्या से पारिवारिक विवाद चरम पर पहुंच गया।
    चक्रधरपुर विधानसभा सीट
    बीजेपी को इस सीट पर बड़ा झटका लगा है। यहां जेएमएम कैंडिडेट सुखराम उरांव ने 12234 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया है। यह सीट चुनावों में काफी चर्चित रही। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यहां रैली में कई बार राम मंदिर का जिक्र किया था। जेएमएम ने यहां शशिभूषण सामद का टिकट काटकर सुखराम उरांव को टिकट दिया तो सामद बागी हो गए, लेकिन उरांव इस सीट को निकालने में सफल रहे।
    रांची विधानसभा सीट
    रांची सीट पर रघुबार दास सरकार में मंत्री चन्द्रेश्वर प्रसाद सिह जेएमएम की महुआ माजी से 59०4 वोटों से जीत गए। चन्द्रेश्वर प्रसाद सिह लगातार इस सीट से जीतते रहे हैं। शुरूआती राउंड में उनकी बढ़त का मार्जिन 2० हजार से अधिक था, लेकिन बीच में उन्हें महुआ माजी ने पीछे छोड़ दिया था। रांची सीट पर इस बार कम वोटिग हुई थी। झारखंड चुनाव में करारी हार के बावजूद बीजेपी ने एक बार फिर अपना किला बरकरार रखा है।
    सि“ी विधानसभा सीट
    सि“ी सीट इस चुनाव की हॉट सीटों में से थी। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (एजेएसयू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने यह सीट जेएमएम की सीमा देवी से 2०195 सीटों के अंतर जीत ली। एजेएसयू पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव और उपचुनाव में वह यहां से हार गए थे, हालांकि पहले वह इस सीट से लगातार जीतते रहे हैं। ऐस में, उनके राजनीतिक करियर के लिए नतीजा काफी अहम था।
    मांडू विधानसभा सीट
    मांडू सीट पर तीन भाइयों की टक्कर पर हर किसी की नजर टिकी थी। यहां से बीजेपी के जयप्रकाश भाई पटेल ने एजेएसयू पार्टी के निर्मल महतो को 2०62 वोटों के अंतर हरा दिया है। चुनाव के ऐलान के बाद जयप्रकाश भाई पटेल ने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, बड़े भाई रामप्रकाश भाई पटेल ने जेएमएम जॉइन कर ली। चचेरे भाई चंद्रनाथ भाई पटेल को जेवीएम ने प्रत्याशी बनाया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
    Next Article जनादेश का सम्मान, प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध: अमित शाह

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.