Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनादेश का सम्मान, प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध: अमित शाह
    Breaking News झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जनादेश का सम्मान, प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल रही करारी हार के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को पांच वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी.सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन. हालांकि, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अब भी अपने पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा, मैं आखिरी परिणामों का इंतजाम कर रहा हूं. भाजपा जनता का जनादेश स्वीकार करेगी. दास ने यह भी कहा कि यदि भाजपा हारती है तो यह निश्चित रूप से वह उनकी हार होगी. हालांकि, उन्होंने पूरे नतीजे आने तक इंतजार करने की बात कही.उन्होंने कहा अब तक आये रुझानों का स्वागत करते हुए कहा कि जिंदगी में बड़ा लक्ष्य रखना चाहिए. उनसे राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 65 से ज्यादा सीटें जीतने के सवाल पर यह बात कही. उन्होंने कहा, भाजपा हमेशा बड़ा लक्ष्य लेकर चलती है. पूरा विश्लेषण करने के बाद ही मीडिया के सामने फिर आऊंगा. गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे रघुवर दास अपनी ही पार्टी के बागी सरयू राय से लगभग 12,000 मतों से पीछे चल रहे हैं.चुनाव अपनी जीत पक्की मान रहे सरयू राय ने कहा कि अब राज्य में रघुवर दास मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है जिसकी स्थिरता के लिए आवश्यक होने पर वह स्वयं उसका समर्थन कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 हॉट सीटों पर थी सबकी नजर
    Next Article सीएए के खिलाफ लखनऊ में हुए उपद्रव के मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    Related Posts

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.