Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : सीएम हेमंत को ईडी ने भेजा छठा समन, जमीन खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को बुलाया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : सीएम हेमंत को ईडी ने भेजा छठा समन, जमीन खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को बुलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड : सीएम हेमंत को ईडी ने भेजा छठा समन, जमीन खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को बुलाया
    रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से प्रवर्त्तन निदेशालय की ओर से एक फिर समन जारी किया गया है। रांची में एक भूखंड की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी मामले में हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को ईडी ने रांची स्थित जोनल ऑफिस में बुलाया है। ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को छठी बार समन भेजा गया है। ईडी की ओर से रांची के बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन मामले में सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ की जा सकती है।

     

    पहला समन 14 अगस्त को भेजा था….
    ईडी की ओर से इस मामले में हेमंत सोरेन को पहली बार 14 अगस्त को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। लेकिन हेमंत सोरेन की ओर से ईडी को पत्र लिखकर बताया गया कि उन्होंने कोर्ट में समन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसके बाद दूसरा समन 24 अगस्त को ईडी ने भेजा। पर सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। इसी तरह से 9 सितंबर को तीसरा, 23 सितंबर को चौथा और चार अक्टूबर को पांचवा समन भेज कर हेमंत सोरेन को बुलाया गया। लेकिन इस मामले में वे अब तक पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। हालांकि एक अन्य मामले में ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन से पूछताछ कर चुके है। सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में पूछताछ की थी।

     

    जमीन के कागजात में हेरफेर करने की थी तैयारी
    ईडी की ओर से इस मामले में कुछ महीने पहले बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के आवास में छापेमारी की गई थी। इस दौरान जमीन के कई कागजात मिले थे। ईडी को जानकारी मिली थी कि इस जमीन के कागजात में हेरफेर करने की तैयारी थी। जमीन के असली मालिकों को धमका कर भगा दिया गया था। इस जमीन की मापी उदय शंकर ने कराई थी। जिसे मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने भेजा था। उदय शंकर अभिषेक प्रसाद का पीपीएस हैं।

     

     

     

    जमीन घोटाले मामले में आईएएस छवि रंजन समेत 14 की गिरफ्तारी
    ईडी का आरोप है कि झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा रैकेट चल रहा था। एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। छवि रंजन पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने का फैसला बरकरार
    Next Article दिल्ली:राज्यसभा में नमाज को लेकर लिया बड़ा फैसला, 30 मिनट का मिलने वाला अतिरिक्त ब्रेक को हटाया

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.