Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली:राज्यसभा में नमाज को लेकर लिया बड़ा फैसला, 30 मिनट का मिलने वाला अतिरिक्त ब्रेक को हटाया
    Headlines राजनीति

    दिल्ली:राज्यसभा में नमाज को लेकर लिया बड़ा फैसला, 30 मिनट का मिलने वाला अतिरिक्त ब्रेक को हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली:राज्यसभा में नमाज को लेकर लिया बड़ा फैसला, 30 मिनट का मिलने वाला अतिरिक्त ब्रेक को हटाया
    नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में शुक्रवार को नमाज के लिए दिए जाने वाले 30 मिनट के अतिरिक्त ब्रेक को हटाया, नियमों में बदलाव किया। जगदीप धनखड़ ने 8 दिसंबर को सदन को बताया कि लोकसभा के समय के साथ मिलान करने के लिए शुक्रवार को बैठकों का समय बदल दिया गया है। अब सदन के मुसलमान सदस्यों को जुमे की नमाज के लिए दिया जाने वाला 30 मिनट का समय खत्म कर दिया गया है।

     

     

    राज्यसभा के उपसभापति धनखड़ ने यह तब कहा जब डीएमके सांसद तिरुचि एन. शिवा ने बताया कि कामकाज की संशोधित सूची में शुक्रवार, 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे एक एजेंडा सूचीबद्ध किया गया था। उन्होंने यह मामला इसलिए उठाया क्योंकि राज्यसभा में प्रक्रिया और संचालन नियमों के मुताबिक शुक्रवार को 30 मिनट का अतिरिक्त लंच ब्रेक दिया जाता है, ताकि उच्च सदन के मुस्लिम सदस्य नमाज अदा कर सकें।

     

     

    सदन की नियम पुस्तिका के मुताबिक राज्यसभा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलती है। दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक होता है लेकिन शुक्रवार को सदन की बैठक दोपहर के भोजन के बाद 2.30 बजे बैठती है। हालांकि इसका उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन यह मानना है कि शुक्रवार को नमाज के लिए इस अतिरिक्त ब्रेक की अनुमति है।

     

    बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को नमाज ब्रेक नहीं होती यह प्रथा केवल राज्यसभा में थी जिसे लेकर जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकसभा दोपहर 2 बजे बैठती है. संसद का अभिन्न अंग होने के नाते, लोकसभा और राज्यसभा को जहां तक संभव हो, एक ही समय का पालन करने की जरूरत है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : सीएम हेमंत को ईडी ने भेजा छठा समन, जमीन खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को बुलाया
    Next Article इजराइल ने हमास पर किया भीषण हमला, बीते 24 घंटों के दौरान 133 फिलिस्तीनियों की मौत

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.