Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में स्वर्ण विजेता ‘विधि’ का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से खेल झारखंड

    राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में स्वर्ण विजेता ‘विधि’ का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में स्वर्ण विजेता ‘विधि’ का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन

    ● राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण विजेता रहीं विधि रावल
    ● फ़रवरी 2021 में सब-जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिरकत करेगी जमशेदपुर की उड़न परी विधि

    प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता विधि रावल को गुरुवार सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टीएसडीपीएल यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट दिनेश कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ ही मिठाई ख़िलाकर युवा धावक विधि रावल का उत्साहवर्धन किया। विधि के पिता टीएसडीपीएल के कर्मचारी हैं। अपने सहकर्मी की पुत्री के इस उपलब्धि पर भाजपा नेता को भी गर्व है। उन्होंने विधि को जमशेदपुर का गौरव बताया। विदित हो कि बीते 21 दिसंबर को राँची के होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विधि रावल ने शिरकत किया और दो प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विधि रावल ने 12.50 सेकेंड में 100 मीटर और 26.85 सेकेंड में 200 मीटर की दौड़ पूरा करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टीएसडीपीएल यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट दिनेश कुमार ने जमशेदपुर की नई उड़न परी विधि रावल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन दिया। पूर्व में भी विधि रावल ने राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सों में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिरकत करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। दिनेश कुमार ने बताया कि विधि रावल फरवरी 2021 में गुवाहाटी में होने वाली सब-जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश को ‘उड़न परी विधि’ से काफ़ी उम्मीदें है। इसके लिए हर संभव सहयोग का वादा किया। विधि के अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान टीएसडीपीएल कंपनी के कर्मचारी श्रीनू राव और कॉन्ट्रैक्टर कर्मचारी जी. श्रीनवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleEPFO खाताधारकों को सरकार का गिफ्ट, आज आ सकता है PF का पैसा, ऐसे करें चेक
    Next Article जेएसएलपीएस के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा “पलाश ब्रांड” का अनावरण किया गया

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.