Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » EPFO खाताधारकों को सरकार का गिफ्ट, आज आ सकता है PF का पैसा, ऐसे करें चेक
    Breaking News Headlines

    EPFO खाताधारकों को सरकार का गिफ्ट, आज आ सकता है PF का पैसा, ऐसे करें चेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नए साल से पहले 6 करोड़ EPF खाताधरकों को सरकार ने अच्छी खबर दी है. देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ सकता है. दरअसल, सरकार ने वित्त वर्ष 2019 2020 के लिए एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड पर 8.5% का एक का एकमुश्त ब्याज देने का प्रस्ताव मान लिया है. मुमकिन है कि ब्याज की यह रकम गुरुवार यानी आज 31 दिसंबर 2020 तक कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाए. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय से ईपीएफओ (EPFO) को एकमुश्त 8.5% ब्याज देने की इजाजत मिल गई है. गौरतलब है कि इस प्रस्ताव पर इसी हफ्ते मुहर लगी थी.

    1. इस तरह चेक कर सकते हैं आप बैलेंस

    >> Epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें.

    >> अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड में फीड करें.

    >> ई-पासबुक पर क्लिक करें.

    >> एक बार जब आप सभी विवरण दर्ज करते हैं, तो एक नया पेज खुल

    जाएगा.

    >> अब ओपन मेंबर आई.डी. पर क्लिक करें.

    >> अब आप अपने खाते में कुल ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं.

    2. UMANG App के माध्यम से EPF बैलेंस कैसे करें चेक

    >> UMANG ऐप खोलें

    >> EPFO पर क्लिक करें

    >> कर्मचारी केंद्र सेवा पर क्लिक करें

    >> पासबुक विकल्प पर क्लिक करें

    >> अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड में फीड करें

    >> आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा

    >> अब आप अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.

    3. SMS से पता करें बैलेंस

    अगर आपका यूएएन नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी. इसके लिए आपको

    7738299899 पर EPFOHO UAN ENG (आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है) लिखकर भेजना होगा. आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी. पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन, बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो.

    4. मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस

    अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी. यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही.

    पीएफ अकाउंट से कितना पैसा निकाल सकते हैं

    पीएफ अकाउंट से पूर्ण निकासी केवल दो ही स्थितियों में हो सकती है. रिटायरमेंट के बाद या फिर कर्मचारी के दो महीने से अधिक बेरोजगार रहने पर. ईपीएफ सदस्य के एक महीने तक बेरोजगार रहने पर पेंशन फंड से अपनी कुल पीएफ राशि के 75 फीसद हिस्से की निकासी की जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशभर में सबसे गर्म रहने वाले चूरू ने सर्दी में ओढ़ी बर्फ की चादर
    Next Article राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में स्वर्ण विजेता ‘विधि’ का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.