Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चचेरे भाई-बहन ने रचाई शादी, आहत पिता ने लड़की के पुतले का किया अंतिम संस्कार
    Breaking News Headlines झारखंड

    चचेरे भाई-बहन ने रचाई शादी, आहत पिता ने लड़की के पुतले का किया अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ के चितरपुर में रिश्ता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक चचेरे भाई-बहन ने प्रेम विवाह रचा लिया। इसके बाद आहत परिजनों ने पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार लारी के सिमरानाला घाट में कर दिया। लड़की के पिता ने बाकायदा सिर भी मुड़ाया। मामला चितरपुर का है। जहां एक युवती ने अपने चचरे भाई से विवाह रचा लिया। परिजनों ने दोनों को घर परिवार से हमेशा के लिए अलग कर दिया।

    युवती के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना हैं कि बेटी के इस गलत कारनामे से समाज में जो इज्जत थी, वो पूरी तरह से धूमिल हो गयी है। युवती अपने चचेरे भाई के साथ पिछले 28 फरवरी को भाग गई थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत रजरप्पा थाना को किया। युवक-युवती मंगलवार को रजरप्पा थाना पहुंचे और स्वेच्छा से भागने की बात कही। इसके अलवा दोनों ने शादी कर लेने की भी बात कही।

    इस बीच समाजसेवी चंद्रशेखर पटवा ने भी दोनों को समाजिक दुहाई देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक-युवती शादी के लिए राजी थे। थाना में भी दोनों ने जीने मरने की कसमें खा ली थी। लड़की अपने पिता की भी बात मानने को तैयार नहीं थी। वह प्रेमी के साथ ही रहने के लिए राजी थी। अपने परिजनों की बात मानने को भी तैयार नहीं थी। तब उसके पिता ने थाना में कहा कि अब हम अपने बेटी से सारे रिश्ता तोड़ रहे है। इसके बाद पिता ने नदी के घाट में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंजिल के करीब पहुंचकर शोलों में बदला एलन मस्‍क का रॉकेट, मंगल मिशन को झटका
    Next Article एक हफ्ते में दूसरी बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, अब जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को समेटा

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.