Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक हफ्ते में दूसरी बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, अब जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को समेटा
    Headlines

    एक हफ्ते में दूसरी बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, अब जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को समेटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आबुधाबी. जिम्बाब्वे ने बुधवार को महज दो दिन के अंदर पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया है. मंगलवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन ही जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 मार्च से खेला जाएगा. बता दें कि एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दो दिन में टेस्ट मैच खत्म हुआ हो. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को दो दिन के अंदर 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और अब जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से करारी मात दी है. बता दें कि जिम्बाब्वे ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ये कारनामा किया है. इसके साथ ही यह पहला मौका है जब जिम्बाब्वे कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 विकेट से जीता हो.

    जिम्बाब्वे को जीत के लिए मिला था 17 रन का मामूली सा लक्ष्य

    अबूधाबी में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहल िपारी में 131 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 250 रन बनाए. इस तरह पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे को 119 रन की बढ़त मिली. वहीं, अफगानिस्तान की दूसरी पारी में 135 रन पर सिमट गई और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम (जिम्बाब्वे) ने 3.2 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया.

    132 साल बाद लगातार दो टेस्ट मैच दो दिन में हुए खत्म

    बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 132 साल बाद लगातार दो टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गए हैं. इसके पहले भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट भी दो दिन में खत्म हो गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था. 24 फरवरी से मैच शुरू हुआ था और 25 फरवरी को खत्म हो गया था. वहीं, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट दो मार्च को शुरू हुआ था और तीन मार्च को खत्म हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचचेरे भाई-बहन ने रचाई शादी, आहत पिता ने लड़की के पुतले का किया अंतिम संस्कार
    Next Article गुजरात के वडोदरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की मौत

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.