Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जांच हो तो बड़े बड़ों की फस सकती है गर्दन
    Breaking News झारखंड

    सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जांच हो तो बड़े बड़ों की फस सकती है गर्दन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जांच हो तो बड़े बड़ों की फस सकती है गर्दन*
    *सत्ता और विपक्ष दोनों लोगों को मिलते हैं भारी भरकम चंदे*
    शहर में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का काम संगठित गैंग करता है. अभी तो छोटे-छोटे गुर्गे पकड़े गए हैं .अगर इसकी अच्छी तरह जांच कराई जाए तो कई सफेद लोगों की इसमें गर्दन फंस सकती हैं . यहां तक की सत्ता और विपक्ष से जुड़े लोगों का ऐसे अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है. कहा तो यह भी जाता है कि प्रशासन और पुलिस के लोगों को भी इस बारे में अच्छी जानकारी है , लेकिन वैसे लोगों पर हाथ डालने के लिए जुर्रत जुटानी होगी. बताया जाता है कि पिछले दिनों सरकारी अनाज की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किए गए संजय मोहनानी और दीपक मोहनानी तो मोहरे हैं. उनकी सांठगांठ ऊंचे ओहदे वालों से है. संजय और दीपक मोहनानी जैसे लोग समय-समय पर इन लोगों को भारी भरकम चंदा दिया करते हैं. विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों को इसका लाभ मिलता है. शहर में इस बात की गंभीर चर्चा है कि अगर जिला प्रशासन ने इसकी अच्छी तरह जांच कराई तो कई बड़े-बड़े लोगों की गर्दन फंसेगी, और उन्हें जेल जाना होगा. उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को डीसी के आदेश पर साकची मूसा सिंह बागान और गोलमुरी रिफ्यूजी मार्केट स्थित दुकानों में छापेमारी कर 50 लाख रुपए से अधिक के सरकारी अनाज की कालाबाजारी का खुलासा हुआ था. शुक्रवार को सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह ने संजय मोहनानी और दीपक मोहनानी की गिरफ्तारी और उनकी कालाबाजारी की करतूतों की पूरी जानकारी प्रेस को दी थी. उन्होंने बताया था कि छापेमारी की जानकारी मिलते ही दोनों भाई भाग गए थे . जयपुर से वे रांची गए थे. फिर हजारीबाग और हजारीबाग से बिहार फिर बंगाल गए और गला फंसता हुआ जान कर वापस जमशेदपुर आ रहे थे, तभी सूचना के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था . उनकी कार और मोबाइल पुलिस ने जप्त की थी. पूछताछ में दोनों ने इस बात का खुलासा किया की कालाबाजारी के अनाज में एमओ, एजीएम से लेकर डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार को भी हिस्सा मिलता था. एमओ को प्रति बोरा अनाज पर एक सौ रुपये और प्रति कार्ड पर ₹5 मिलते थे. दरअसल एमओ को हर दुकान का सत्यापन कर स्टॉक पंजी की जांच करनी होती है, पर वह ऐसा नहीं करते और बदले में रिश्वत पकड़ते हैं. जिले में एमओ की भारी कमी है . एक एम ओ के पास चार-चार, पांच-पांच क्षेत्र का प्रभार होता है. ऐसे में ये लोग जमकर मनमानी करते हैं, और सरकारी अनाज की कालाबाजारी से धन संग्रह किए जाते हैं . इसके अलावा डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार और पीडीएस दुकानदार की भी इसमें संलिप्तता है. एजीएम को ₹50 प्रति बोरा के हिसाब से मिलता था. पीडीएस डीलरों को फ्री में मिलने वाले खाद्य सामग्री का प्रति क्विंटल 15 से 16 सौ रुपये मिलते थे . मजे की बात यह रही की डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार अनिल सिंह की अभी गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी कि उसने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली. यह बताने के लिए काफी है कि उन लोगों की पहुंच और पैरवी कहां तक है . कहते तो यह भी है कि अनिल सिंह को फिर से ठेका दिलवाने की कोशिश से राजनीतिक स्तर पर शुरू हो गई है, और इसके लिए लॉबिंग की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम- धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश
    Next Article नवरात्रि के अवसर पर राजेश शुक्ल ने दी राज्य के लोंगो को शुभकामनाएं

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.