Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम- धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश
    Breaking News झारखंड

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम- धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम- धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश*

    *▪️समितियों को दिए निर्धारित समय में होगा विसर्जन*

    *▪️चेक पोस्ट का भी किया गया निरीक्षण, दूसरे जिले से आने वाले आगन्तुकों का होगा कोरोना जांच*

    शहर में नवरात्र त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन संबंधित तैयारी शुरू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री नितीश कुमार सिंह व अपर जिला दण्डाधिकारी श्री नन्दकिशोर लाल ने मानगो पुल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट, दोमुहानी, बेदीबोदन व अन्य विसर्जन स्थलों का आज निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन- पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन में अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं रहेंगे।

    पदाधिकारियों ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर घाट तक पहुंच मार्ग की जानकारी ली। शहर के सभी विसर्जन स्थलों की बेहतर साफ-सफाई रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने और सुरक्षात्मक प्रबंध सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के भी निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए हैं। समितियों को विसर्जन के लिए अलग-अलग समय देने पर भी विचार मंथन किया गया। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि अलग-अलग अधिकारियों को विसर्जन स्थलों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

    साथ ही आदित्यपुर टोल ब्रिज, कदमा टोल ब्रिज एवं दोमुहानी के रास्ते आने वाले आगंतुकों के कोरोना जांच हेतु लगाए जाने वाले कैम्प स्थल का भी निरीक्षण किया गया। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान दूसरे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच सुनिश्चित की जाएगी ताकि जिले में कोरोना के संभाव्य प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोंग ग्राउंड टूर्नामेंट का होगा आयोजन
    Next Article सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जांच हो तो बड़े बड़ों की फस सकती है गर्दन

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.