Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ाःमहाशिवरात्रि की पूजा किये विधायक इरफान अंसारी , रखा उपवास, भाजपा नेताओं को रोजा रखने की दी नसीहत
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    जामताड़ाःमहाशिवरात्रि की पूजा किये विधायक इरफान अंसारी , रखा उपवास, भाजपा नेताओं को रोजा रखने की दी नसीहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक इरफान अंसारी ने की महाशिवरात्रि की पूजा, रखा उपवास, भाजपा नेताओं को रोजा रखने की दी नसीहत
    जामताड़ाः देश भर में महाशिवरात्रि की धूम है. जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी शिव के रंग में रंगे हैं. उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, माथा टेका. विधायक ने उपवास भी रखा है. भाजपा वालों को ढोंगी बताया, रमजान में रोजा रखने का नसीहत दी.

     

     

    महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक उरफान अंसारी नें शिव मंदिर में पूजा की और उपवास रखा है. उन्होंने जामताड़ा के राजबाड़ी स्थित पुराने शिव मंदिर में जाकर पूजा की. विधायक ने भगवान शिव से सबको शक्ति प्रदान करने की मंगल कामना की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी वालों को नसीहत भी दी. विधायक इरफान अंसारी ने पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है. शिव की महिमा को अपरंपार बताया. कहा शिव में शक्ति है, सबको शक्ति प्रदान करें और सबका मंगल हो.

     

     

     

    विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि धूमधाम से भी मनाते हैं और शिव की बारात में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में उपवास भी रखते हैं ताकि धर्म के प्रति समर्पण हो, जो दिखाना चाहिए. उन्होंने भाजपा वालों पर धर्म के नाम पर भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया और उन्हें ढोंगी करार दिया. उन्होंने भाजपा वालों को रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के धर्म के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए रोजा रखनें की नसीहत. जिससे समाज में और देश में एक अच्छा मैसेज जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका उपवास रखना और पूजा करने का एकमात्र मकसद यह संदेश देना है कि देश में अच्छा मैसेज जाय. विधायक ने कहा जब इरफान अंसारी उपवास शिवरात्रि में रख सकता है तो बीजेपी वाले क्यों नहीं रमजान में रोजा रख सकते हैं. भाजपा वाले भी आगे आएं और मुस्लिम समुदाय के धर्म के प्रति समर्पण दिखाएं उपवास रखें.

     

     

     

    जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी आए दिन अपने बयानबाजी एवं कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पहले भी काली मंदिर में पूजा कर टीका मिटाने को लेकर बीजेपी वालों ने आरोप लगाया था. जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे लेकर सुर्खियों में रहे. एक बार फिर महाशिवरात्रि में शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा को नसीहत देकर सुर्खियों में आ गए हैं. इरफान अंसारी के शिवरात्रि में मंदिर में पूजा करना और भाजपा के प्रति बयान देने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने किया ऐलान
    Next Article सृष्टि पिता भगवान शिव ने विवाह पद्धति को स्थापित कर एवं आनंदमूर्ति ने पौरोहित्य गिरी का अधिकार देकर महिला को सशक्त बनाया

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.