Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने किया ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने किया ऐलान
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत होने पर पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति के लिए एक शक्तिशाली प्रमाण है।

     

    पीएम मोदी ने की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना
    प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना भी की। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति नारी शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है।

     

     

    कौन हैं सुधा मूर्ति?
    सुधा मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। 73 वर्षीय सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ है। भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

     

     

    संसद भवन का किया था दौरा
    मालूम हो कि सुधा मूर्ति ने हाल ही में नए संसद भवन का दौरा किया था। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि संसद भवन को वह लंबे समय से देखना चाहती थी और उनका सपना पूरा हुआ। संसद भवन बहुत सुंदर है। इसकी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं काफी लंबे समय से देखना चाहती थी। यह सपना सच होने जैसा है।

     

     

    राजनीति में आने के सवाल पर दिया था मजेदार जवाब
    सुधा मूर्ति राजनीति में आने के सवाल पर इस दौरान एक मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि मैं जैसी हूं, जिस जगह हूं, वहां बेहद खुश हूं। सुधा मूर्ति के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो :ॐ बाबा सेवा संघ द्वारा शिव भक्तो के सेवा हेतु शिविर का आयोजन दलमा के तराई मे किया गया
    Next Article जामताड़ाःमहाशिवरात्रि की पूजा किये विधायक इरफान अंसारी , रखा उपवास, भाजपा नेताओं को रोजा रखने की दी नसीहत

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.