Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाखों की लागत से बना कचहरी भवन बना शोभा की वस्तु, नहीं बैठते हैं कर्मचारी ,लोगों को हो रही है परेशानी
    Breaking News झारखंड

    लाखों की लागत से बना कचहरी भवन बना शोभा की वस्तु, नहीं बैठते हैं कर्मचारी ,लोगों को हो रही है परेशानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: इन दिनों कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के खजुरी, सुद्राक्षीपुर, अंबा, बिक्रमपुर, मुड़ाबेड़िया, बागडेहरी, नगरी, बाबुपुर,गायपाथर, पालाजोड़ी पंचायत के लोगों को हलका कर्मचारी से विभिन्न कामों के लिए 15-20 किलोमीटर दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता है|जिससे लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है|गौरतलब है कि हलका कर्माचारी अपने कचहरी में नही बैठते है|हलका कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में ही रहते है|जबकी सरकार द्वारा हलका कर्मचारी के ठहराव के लिए पूर्व से ही कचहरी भवन दिया था तो वही कुछ नयी बिल्डिंग भी बनी है|पर भवनें शोभा की बस्तु बनकर रह गयी है|सिर्फ और सिर्फ सरकारी राशी का खर्च कर भवन का निर्माण किया गया है|पर पंचायत के लोगों को इसका आज तक फायदा नही मिला है|लोगों ने जिले के उपायुक्त से मांग की है कि हलका कर्मचारी कचहरी में प्रतिदिन रहे, ताकी लोगों को 15-20 किलोमीटर दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना न पड़े|

    इन पंचायतों में कचहरी भवन बनी है शोभा की वस्तु: हलका संख्या एक जिसके अंतर्गत बाबुपुर तथा नगरी पंचायत है|जिसमें बाबुपुर में पूराना कचहरी भवन है|हलका संख्या चार में पालाजोड़ी तथा गायपाथर पंचायत है, जिसका नया कचहरी भवन आसनलिया में है|ये दोनों हलका के कर्मचारी अशरफी पुजहर है|

    हलका संख्या में अंबा तथा बिक्रमपुर पंचायत है|जिसका पूराना कचहरी भवन अंबा में है|इस हलका का कर्मचारी गिरीस रविदास है|

    हलका संख्या छ: में मुड़ाबेड़िया तथा बागडेहरी पंचायत है|जिसका नया कचहरी भवन मुड़ाबेड़िया में लगभग 2-3 वर्ष पूर्व बनाया गया है|इस हलका का कर्मचारी धनंजय प्रसाद वर्मा है|

    हलका संख्या 7 में खजुरी तथा सुद्राक्षीपुर पंचायत है|मिली जानकारी के अनुसार जिसमें कचहरी भवन सुद्राक्षीपुर में पूराना कचहरी भवन है तो वही खजुरी में नया कचहरी भवन बना है पर कर्मचारी को हैंडओवर नही हुआ है|

    सिर्फ़ हलका संख्या में 2 में रहते है कर्मचारी: हलका संख्या 2 में कुंडहित, बनकाठी और भेलुवा पंचायत है|जिसका कचहरी भवन कुंडहित में है|जिसमें हलका कर्मचारी संदीप हेम्ब्रम है|जो कचहरी में रहकर लोगों को सेवा देते है|वही अमलादही तथा गड़जोड़ी पंचायत का कचहरी भवन नही है|इन दोनों पंचायत के लोगों ने कहा कि कर्मचारी पंचायत आते है जिससे लोगों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नही काटना पड़ता है|

    क्या कहते है कर्मचारी:हलका संख्या 1 के कर्मचारी तथा 4 के कर्मचारी अशरफी पुजहर ने कहा कि भवन जर्जर हो गया है, जिसमें रहना असंभव है|

    हलका संख्या 5 के कर्मचारी गिरीस रविदास का कहना है भवन में पूरा गंदगी फैला हुआ है, इसलिए नही रहते है|

    हलका संख्या 6 के कर्मचारी धनंजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि कचहरी भवन में एक पागल महीला रहती है|जाने पर पत्थर मारने लगती है|जिस कारण नहीं रहते है|

    हलका संख्या 7 के कर्मचारी चंद्रदेव दास ने कहा खजुरी कचहरी भवन को अभी हैंड ओवर नही किया गया है|

    क्या कहते है अंचलाधिकारी:कर्मचारी कचहरी क्यों नही जाते है मामले की जांच कर संज्ञान में लिया जायेगा|कर्मचारी को कचहरी में रहकर लोगों को सेवा देना चाहिए, ताकी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो|

    नित्यानंद प्रसाद, अंचलाधिकारी, कुंडहित|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलों के माध्यम से राज्य के सम्यक विकास के लिए खिलाड़ियों को पूरा सहयोग करेगी सरकार:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को हर महीने ग्राम स्तरीय एवं हर 3 महीने में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.