Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा
    अपराध

    यूपी पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूपी पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा

    जामताड़ा| साइबर अपराधियों के गढ़ में दो दिनों से छापेमारी की जा रही है। यूपी के प्रयागराज थाना की पुलिस यहां दो दिनों से डेरा डाले थी। इस दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। बताया जा रहा कि किसी बड़े अधिकारी के बैंक खाते से यहां के अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी की है। इसी की जांच करने के लिए प्रयागराज थाना की पुलिस जामताड़ा पहुंची है । टीम ने जामताड़ा व चितरा से दो ठगों को गिरफ्तार किया। इनमें केनबोना गांव से साइबर अपराधी तपन मंडल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तपन की निशानदेही पर सोमवार को देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई जहां से नीरज मंडल को गिरफ्तार किया गया। हालांकि ठगी व गिरफ्तारी के मामले आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं है। तेतुलबंधा में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर आरोपित को दबोचा दूसरी ओर रविवार की रात जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव में छापेमारी कर एक साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया। इसकी भनक लगते ही अन्य दो साइबर आरोपित मौके से भाग गए। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तेतुलबंधा निवासी रोहन मंडल के 30 वर्षीय पुत्र गणेश मंडल के रूप में हुई है। गणेशके पास से पुलिस टीम को चार महंगे मोबाइल, पांच सिम, अलग-अलग बैंक के पांच एटीएम कार्ड, एक पासबुक और दो मोबाइल खरीदने का विपत्र मिला है। जामताड़ा साइबर पुलिस सभी सामग्रियों को जब्त कर साइबर सेल से जांच करवा रही है। छापेमारी के क्रम में आकाश पंडित व मिथुन तुरी दोनों तेतुलबंधा निवासी भागने में सफल रहे। वहीं, जांच के दौरान साइबर अपराध के आरोप में केनबोना गांव से बाप-बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। दोनों से जामताड़ा थाना में रखकर आवश्यक पूछताछ की गई। फिर बाद में सत्यापन करने के बाद बाप-बेटे को मुक्त कर दिया गया। सूचना मिली थी कि रविवार रात तेतुलबंधा गांव में तीन-चार युवक साइबर अपराध के जरिए लोगों के बैंक खाते से राशि उड़ाने का काम कर रहे हैं। तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई,एक आरोपित गिरफ्तार हुआ जबकि दो भागने में सफल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडीएल सोसायटी के महासचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
    Next Article बच्चों व युवाओं के भविष्य संवारने में पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका:उप विकास आयुक्त

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.