जमशेदपुर के युवक की चिल्गु में खड़ी ट्रेलर से टकराने पर मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल चांडिल थाना राष्ट्रीय राजमार्ग रांची जमशेदपुर मार्ग अंतर्गत चिल्गु के समीप बेतरतीब तरीके से खड़ी काफी ट्रेलर से बाइक टकराई ,सवार जमशेदपुर निवासी अमन सोना की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से चांडिल घूमने निकले दोस्तो के साथ अमन सोना ,उम्र 18 वर्ष पिता गोकुल सोना , न्यू टाटा लाइन, थाना गोलमुरी जमशेदपुर ,पूर्वी सिंहभूम साथ में अन्य बाईक में दोस्त भी थे लेकिन दुर्घटना के बाद सभी भाग खड़े हुए, दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस ने गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजी एम भेजा इलाज के दौरान मौत हो गई .

