उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के अध्यक्षता में प्री टेस्ट के जनगणना कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक
हाउस का जिओ टैग का कार्य 14 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश
चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार बैठक में उपस्थित रहे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारत की जनगणना 2027 के प्री टेस्ट के तहत मकान एवं भवनो के सूचीकरण एवं गणना हेतु नगर निगम के चयनित तीन वार्ड क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के द्वारा जनगणना कार्यों के प्रगति को लेकर समीक्षा किया गया
पर्यवेक्षकों ने EB के द्वारा प्राप्त लेआउट मैप के अनुसार आवंटित क्षेत्र में मार्किंग किए गए EB क्षेत्र में परगणकों को प्रत्येक घर का जिओ टैग करने का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
और प्रगणक जिस क्षेत्र में जनगणना का कार्य आरंभ करते हुए मकान का जियो टैग करने का कार्य कर रहे हैं, उन क्षेत्रों में परगणकों के साथ सभी पर्यवेक्षकों को रहने का निर्देश दिया गया।
इल्यूमिनेटर ब्लॉक के अनुसार सही ढंग से गणना करने एवं सभी मकानों में क्रम संख्या मार्कर से अंकित करने का निर्देश दिया गया तथा प्रशिक्षण में दिए गए निर्देश की आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उस हाउस के जिओ टैग के संदर्भ में उस EB क्षेत्र में कोई भी घर नहीं छूटे या सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक निर्मल कुमार, सुजीत कुमार ,जितेंद्र सोरेन, ,संजय कुमार, विकास कुमार ,रोहित एक्का, राजू टुडू, उत्तम कुमार, गुलाम सरवर अंसारी और जनगणना कार्य निदेशालय के पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार श्री सकलदेव आदि उपस्थित थे

