Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, घने कोहरे से शहर बना ‘मिनी कश्मीर’
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, घने कोहरे से शहर बना ‘मिनी कश्मीर’

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 21, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, घने कोहरे से शहर बना ‘मिनी कश्मीर’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:जमशेदपुर इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सुबह होते ही पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे सड़कों और रिहायशी इलाकों में दृश्यता काफी कम रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड का असर ऐसा रहा कि मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी देर से घरों से बाहर निकले।

    लगातार गिरते तापमान ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण लोग सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। हालांकि ठंड से परेशानी के बीच शहर की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को आकर्षित भी कर रही है।

    कोहरे में लिपटा जमशेदपुर लोगों को कश्मीर और दार्जिलिंग जैसा एहसास करा रहा है। सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें, पेड़-पौधे और इमारतें मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, जिसे लोग मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर न निकलने की अपील की है।

    घने कोहरे से शहर बना ‘मिनी कश्मीर’ जमशेदपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिसदन जमशेदपुर में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक
    Next Article जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.