Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार रंग ला रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

    पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के समीप छापेमारी कर दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रौशन महतो और शिव किशोर पाण्डेय के रूप में हुई है।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे वे क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

    पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

    58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, घने कोहरे से शहर बना ‘मिनी कश्मीर’
    Next Article सैल्यूट तिरंगा के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 240 लोगो की हुई जांच

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.