जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र से अपराधी अनूप चक्रवर्ती उर्फ़ अनूप बंगाली कों हथियार और कारतूस के साथ बीती रात गिरफ्तार किया है, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान दी.
पुलिस ने अनूप चक्रवर्ती के साथ उसके एक और साथी भीम गागराई कों भी गिरफ्तार किया है, बताया जाता है की अनूप चटर्जी कुछ ही दिनों पूर्व जेल से बाहर निकला था और अपने प्रतिद्वंदी डोमिनी के हत्या के उद्देश्य से अपने साथी के साथ बीती रात हलुदबनी इलाके मे हथियार के साथ मोटरसाईकल मे घूम रहा था,
गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने अनूप व उसके साथी कों हथियार तथा कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट के मोटरसाईकल के साथ गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल दोनों ही अपराधियों कों पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

