Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी क्लब में टाटा पावर के बिजली दर बढ़ाने के मुद्दे पर हुई जनसुनवाई, आयोजन में हमेशा की तरह ‘जन’ की उपस्थिति न के बराबर रही, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सह डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सौरभ विष्णु, पत्रकार अन्नी अमृता और राजेश ने किया बिजली दर बढ़ाने का विरोध
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    गोलमुरी क्लब में टाटा पावर के बिजली दर बढ़ाने के मुद्दे पर हुई जनसुनवाई, आयोजन में हमेशा की तरह ‘जन’ की उपस्थिति न के बराबर रही, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सह डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सौरभ विष्णु, पत्रकार अन्नी अमृता और राजेश ने किया बिजली दर बढ़ाने का विरोध

    News DeskBy News DeskApril 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी क्लब में टाटा पावर के बिजली दर बढ़ाने के मुद्दे पर हुई जनसुनवाई, आयोजन में हमेशा की तरह ‘जन’ की उपस्थिति न के बराबर रही, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सह डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सौरभ विष्णु, पत्रकार अन्नी अमृता और राजेश ने किया बिजली दर बढ़ाने का विरोध

    जमशेदपुर:टाटा पावर की बिजली दरें बढ़ाने के मुद्दे पर आज गोलमुरी क्लब, जमशेदपुर में विद्युत नियामक आयोग के समक्ष जनसुनवाई हुई.हालांकि आयोजन स्थल काफी दूर होने और इस संबंध में प्रचार प्रसार नहीं होने से सभागार भर नहीं पाया और काफी कम संख्या में ‘जन’ की उपस्थिति रही.

     

     

     

    सबसे पहले टाटा पावर की तरफ से अधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोग को बताया कि कैसे प्रोडक्शन से लेकर मेंटनेंस में खर्च बढ़ रहा है. 2022-2023 का ट्रू अप और 2023-2024 का एनुअल परफाॅर्मेंस रिव्यू आवेदन को पेश किया गया.उसके बाद बिजली डिस्ट्रीब्यूशन के संबंध में टाटास्टीलयूआईसीएल(जुस्को) के जीएम वीपी सिंह ने कुछ सुझाव दिए.

    इस जनसुनवाई के दौरान जनता की तरफ से जवाहरलाल शर्मा, सौरभ विष्णु,अन्नी अमृता और राजेश कुमार ने आयोग के समक्ष अपनी बातें रखीं और बिजली दर बढ़ाने का विरोध किया.सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने कहा कि सालों से वे जनसुनवाई में भाग ले रहे हैं और सब कुछ ‘स्पाॅन्सर्ड’ लगता है, जहां कुछ लोग आकर ये तक कहते हैं कि सूरज किसी दिन न निकले पर टाटा की बिजली कभी नहीं कटती.उन्होंने बिजली दर नहीं बढ़ाने की अपील करते हुए सोलर एनर्जी को बढावा देने की सलाह दी.इसके लिए उन्होंने गुजरात और दक्षिण भारत का उदाहरण भी दिया.

     

     

    वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सह डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सौरभ विष्णु ने आवाज उठाते हुए कहा कि सिर्फ इस बिनाह पर कि कंपनी बोनस पर खर्च करती है, मेंटनेंस में खर्च है, बिजली दर नहीं बढाई जा सकती.टाटा पावर प्लांट में ठेका मजदूरों की हालत देखिए कि वे कैसे जी रहे हैं.यहां कितने स्थानीय लोगों को नौकरी मिलती है?टाटा पावर के जोजोबेड़ा प्लांट के आस-पास पास इतना प्रदूषण है कि लोगों का जीना दूभर है.सड़कें टूटी हुईं हैं

     

     

     

    .टाटा पावर अपने सीएसआर पर कितना खर्च करती है, यह जानने का लोगों को हक है.यह भी जानने का हक है कि पिछले बार आपलोगों ने किस बेसिस पर बिजली दरें बढाने के पक्ष में फैसला दिया.यह जन सुनवाई है,आपकी या टाटा की सुनवाई नहीं है.मगर यहां हमारी नहीं सुनी जा रही है,आखिर इस तरह दरें बढ़ती रहेंगी तो लोग कैसे जिएंगे?

    वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने बिजली दरों को बढ़ाने के टाटा पावर के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि दूसरे शहरों के दर से तुलना नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जमशेदपुर के लोगों के स्वास्थ्य की कीमत पर टाटा कंपनी में प्रोडक्शन होता है, लोग प्रदूषण की मार झेलते हैं और वह विश्वस्तरीय कंपनी बनती है.जमशेदपुर की जनता को पूरा हक है कि उसे सस्ती दर/सब्सिडाइज रेट पर बिजली मिले.टाटा कंपनी को विश्वस्तरीय बनाने में इस शहर और शहर के लोगों का अमूल्य योगदान है.मगर हर साल और अब तो कुछ महीने में ही बिजली की दरें बढ़ती जा रही हैं.खानापूर्ति के लिए विद्युत नियामक बोर्ड जनसुनवाई करता है, जहां सुनवाई के बाद आराम से बिजली दर बढाने का फैसला जारी कर दिया जाता है.

     

     

     

    पिछले दो दशकों से यही हो रहा है.अन्नी ने नियामक आयोग के समक्ष निवेदन किया कि बिजली दरें न बढाकर जमशेदपुर के लोगों को राहत दी जाए..साथ ही आयोग को बताया कि जनसुनवाई के संबंध में प्रचार न होने से और गोलमुरी क्लब जैसी जगहों पर आयोजित करने की वजह से आम लोग शामिल नहीं हो पाते हैं.इस पर जजों की टीम ने कहा कि पत्रकारों को लोगों को जागरुक करना चाहिए तब अन्नी ने आयोग को सूचित किया कि उन्हें और ज्यादातर पत्रकारों को ई मेल के माध्यम से सूचना नहीं मिली. अन्नी ने सवाल उठाया कि यह कैसी जनसुनवाई है, जहां ‘जन’ ही नहीं हैं.उन्होंने निवेदन किया कि इस बार परिपाटी टूटे और बिजली की दर न बढे.

     

    जस्टिस अमिताभ गुप्ता के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय आयोग की टीम(जस्टिस अमिताभ गुप्ता, जस्टिस अतुल कुमार और जस्टिस महेंद्र प्रसाद) ने जनसुनवाई की.इस दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा के सोलर प्लांट के सुझाव को जजों ने सराहनीय बताया.

    आयोजन में हमेशा की तरह 'जन' की उपस्थिति न के बराबर रही गोलमुरी क्लब में टाटा पावर के बिजली दर बढ़ाने के मुद्दे पर हुई जनसुनवाई पत्रकार अन्नी अमृता और राजेश ने किया बिजली दर बढ़ाने का विरोध मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता सह डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सौरभ विष्णु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article दहिया बहियार में गुरुवार को अगलगी की घटना में लगभग 5 बीघे में लगी गेंहू की फसल जल कर हुई राख ।

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.