Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व शौचालय दिवस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    Breaking News झारखंड

    विश्व शौचालय दिवस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️विश्व शौचालय दिवस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

    *▪️उप विकास आयुक्त ने जूम एप्प के माध्यम से किया कार्यशाला का उद्घाटन*

    *▪️प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है विश्व शौचालय दिवस*

    *▪️कोरोना काल ने सिखाया स्वच्छता का महत्व, शौचालय के उपयोग के लिए आमलोगों को करें जागरूक- उप विकास आयुक्त*

    *========================*

    विश्व शौचालय दिवस के आलोक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले में एक सप्ताह तक चलाये जाने वाले जागरूकता अभियान का आज शुभारंभ हुआ। 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है, इसके तहत आज आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत ने जूम एप्प के माध्यम से किया।

    मौके पर उन्होंने शौचालय के रख-रखाव एवं उसके उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने शौचालय के दैनिक प्रयोग के साथ-साथ हाथ धुलाई पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि सही रूप में आज कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाथ धुलाई सचमुच एक महत्वपूर्ण कार्य बन गया है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल जिला व प्रखंड के अधिकारियों से शौचालय के निर्माण व उपयोग करने के प्रति आमलोगों को निरंतर जागरुक करते रहने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने निदेशित दिया कि साप्ताहिक विश्व शौचालय दिवस कार्यक्रम में विशेष अभिरूचि दिखाते हुए गतिविधियों को सफल बनाना सुनिश्चित करें।

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत जिला के 1684 ग्रामों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय/सामुदायिक स्वच्छता परिसर के शत-प्रतिशत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहत रूप से आईइसी गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि दिनांक 13.11.2020 को प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला, 14.11.2020 को स्वयं का शौचालय स्वयं से रंग-रोगन, 15.11.2020 को अपना शौचालय स्वयं से साफ-सफाई, 16.11.2020 को रिट्रोफिटिंग एवं शौचालय के भरे हुए गडढों को खाली करना, 17.11.2020 को सेल्फी विथ टॉयलेट, 18.11.2020 को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सूची तैयार करना व 19.11.2020 को विश्व शौचालय दिवस जागरूकता अभियान का समापन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

    कार्यशाला में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल- जमशेदपुर/आदित्यपुर, जिला समन्वयक एसबीएम-जी तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में सम्पन्न
    Next Article जल सहियाओं को जल गुणवत्ता का जाँच का प्रशिक्षण जिला जल जाँच प्रयोगशाला के रसायनज्ञ एवं प्रयोगशाला सहायक के द्वारा दिया गया

    Related Posts

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.