Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे बोड़ाम प्रखंड, जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे बोड़ाम प्रखंड, जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *◆ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे बोड़ाम प्रखंड, जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत*

    *◆ उपायुक्त ने तीन लाभुकों को प्रदान किए ट्राई साइकिल*

    *◆ उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद*

    *आयोजन स्थल पर लोगों को किया गया कोरोना जांच, उपायुक्त ने सभी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की अपील की*
    *=============================*

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार आज क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत बोड़ाम प्रखंड पहुंचे। उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उपायुक्त द्वारा मौके पर घनश्याम सिंह, बुटन महतो एवं रोहन सिंह को ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के समुचित विकास तथा जनसमस्याओं के निष्पादन हेतु प्रयासरत हैं। उन्होने कहा कि नियमित जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं का पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का भी प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े इस उद्देश्य से जनता दरबार में सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर उनका आवेदन प्राप्त करते हैं तथा जिन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सकती है उसे तत्काल निष्पादित किया जाता है। मौके पर कोविड-19 जांच हेतु कैंप लगाकर लोगों का जांच किया गया। उपायुक्त ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नियमित मास्क का प्रयोग करने तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की अपील की। इस दौरान बच्चों के बीच उन्होने मास्क का भी वितरण किया।

    *जनता दरबार में प्राप्त आवेदन निम्नांकित हैं-*

    सामाजिक सहायता के तहत पेशन से संबंधित आवेदन- 47
    लाडली योजना अन्तर्गत पास बुक का वितरण- 16
    राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के संबंध में- 12
    ट्राई सईकिल का वितरण- 3
    शुकन्या योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन- 20
    किसान क्रेडिट कार्ड के तहत प्राप्त आवेदन- 5
    पम्प सेट हेतु प्राप्त आवेदन- 2
    भूमि सत्यापन से संबंधित प्राप्त आवेदन- 3
    स्वामी विवेकानन्द योजना के तहत दिव्यांगों को पेंशन स्वीकृति- 1
    PMAY-G के तहत प्राप्त आवेदन- 5

    जनता दरबार में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, निदेशक डीआरडीए श्री सौरव कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी- बोड़ाम श्री राकेश गोप तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण– 2021 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाईजर के साथ बैठक
    Next Article जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.