
जामताड़ा: बुधवार को कुंडहित जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए!इसी क्रम में श्री मंडल ने अंबा गांव में जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए!मौके पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को खराब पड़े चापाकल की समस्याओं से अवगत कराया!वही ग्रामीणों ने रामपुर होते हुए सालुका होते हुये सड़क का निर्माण किया जा रहा है,जिसमें रामपुर से अंबा तक सड़क को जोड़ा नहीं गया!जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है! जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि चापाकल की मरम्मत विभाग को शीघ्र करने की आवश्यकता है!कहा चापाकल खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कतें होती है!जिला परिषद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग को चापाकल मरम्मत कराने के प्रति पत्र लिखा जाएगा!वहीं जिला परिषद सदस्य ने यह भी कहा अंबा से रामपुर सड़क जो छूटा हुआ है, जिसका निर्माण नही हो रहा है!विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है!विभाग को चाहिए कि सड़क का निर्माण हो जाए ,ताकि लोगों को समस्याओं से छुटकारा मिल सके !इस पर भी जिला परिषद ने कहा कि विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा!

