Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत , शवों के उड़े चिथड़े, दो शवों की पहचान का दावा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत , शवों के उड़े चिथड़े, दो शवों की पहचान का दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गम्हरिया : गुरुवार की शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सिनी को ओर जाने वाले डाउन ट्रैक के पोल संख्या 260/ 20 के समीप उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इसमें से एक व्यक्ति के शव के पास से ड्राइविंग लाइसेंस और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एडमिट कार्ड बरामद किया गया है. जिससे मृतक की पहचान रविंद्र कुमार दास के रूप में की गई है. ड्राइविंग लाइसेंस में जो पता दर्ज है उसमें आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना टच प्वाइंट का जिक्र है. वहीं एक और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है. जिसमें जयराम रॉय, पिता नंदकिशोर रॉय, निवासी दुमका लिखा हुआ है. दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

     

     

    बता दें कि घटना इतना दर्दनाक था कि चारों शवो के चिथड़े उड़ गए थे. सूचना मिलते ही टाटानगर रेल जीआरपी प्रभारी गुलाम रब्बानी, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टुकड़ों में विभक्त शवों को चुन- चुनकर इकट्ठा किया गया उसके बाद मेडिकल रिलीफ ट्रेन से सभी शवों को टाटानगर ले जाया गया. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

     

     

    इस संबंध में टाटानगर रेल जीआरपी प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि फिलहाल सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है. शवों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. बताया कि संभवतः सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. अंधेरा और घना कोहरा होने के कारण शायद ट्रेन के मूवमेंट का अंदाजा नहीं लगा सके और यह घटना हो गई. बता दें कि जिस जगह यह घटना हुई है उसके एक तरफ नीमपाड़ा बस्ती (आरआईटी थाना) और दूसरी तरफ बास्को नगर (आदित्यपुर थाना) पड़ता है. यह इलाका रेलवे यार्ड का है. अक्सर लोग इस पार से उस पार इसी रास्ते से आते- जाते हैं. घटना के संबंध में स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आ सके हैं. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एकदिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे, हिंदू पीठ पहुंचकर किये गणेश वंदना
    Next Article 22 जनवरी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘ इस दिन सभी लोग अपने घरों दीप जलाएं’

    Related Posts

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    July 13, 2026

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    July 13, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.