ए पॉजिटिव के अभाव को देखते हुए जमशेदपुर के ASO अनील तूती ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सड़क दुर्घटना में घायल अंकित को टीएमएच में रात से ही इलाज चल रहा है ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की हमेशा से ब्लड बैंक में अभाव रहता है इस अभाव को दूर करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रयास, टाटा स्टील के कर्मियों एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से 40 से भी ज्यादा यूनिट रक्त उसे बच्चे के लिए उपलब्ध कराया गया। ए पॉजिटिव ब्लड की जरूरत की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया इस सूचना को देखकर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के ए स ओ अनिल तूती ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में आकर ए पॉजिटिव रक्तदान किया। आनंद मार्ग के लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

