Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर से अपराध की खबरें
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर से अपराध की खबरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संदिग्ध अवस्था शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी

    मकान के अंदर के शौचालय का पानी ओवरफ्लो व बदबू आने से पुलिस रही परेशान बाद में मिली राहत

    जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई, जब एक बंद पड़े मकान से बदबू फैलने और मकान से गंदा दुर्गंध युक्त तरल पदार्थ निकलते लोगों ने देखा. आसपास के लोग किसी अनहोनी की आशंका जान इसकी सूचना टाटा स्टील और पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही कदमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर देखा तो पता चला कि मकान के अंदर के शौचालय का पानी ओवरफ्लो करके बह रहा है और कुछ कबूतर मरे हुए थे यह दुर्गंध उसी से आ रहा था. तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली. पुलिस ने टाटा स्टील से तत्काल शौचालय को साफ कराने और क्वार्टर को कब्जे में लेने का निर्देश दिया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

     

    संदिग्ध अवस्था शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के पति सोनू कालिंदी पर हत्या का आरोप लगाने लगे जांच करने पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारी हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है
    सुंदर नगर थाना क्षेत्र के केड़ो निवासी 16 वर्षीय प्रिया साहू 3 माह पूर्व स्कूल जाने के नाम से घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई, जानकारी के मुताबिक प्रिया परसुडीह थाना क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी निवासी रेलवे में कार्यरत सोनू कालिंदी नाम के युवक से प्रेम विवाह कर लिया, परिजनों ने जानकारी मिलने पर लोक लिहाज के डर से इस संबंध में अपने रिश्तेदारों को कुछ भी नहीं बताया आज अचानक प्रिया के मोबाइल से परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आत्महत्या की बात बताई जैसे ही परिजन घटनास्थल पर पहुँचे,शव को संदिग्ध अवस्था में फंदे से नीचे पड़ा हुआ पाया,शव को इस स्थिति में देख परिजन पति सोनू कालिंदी पर हत्या का आरोप लगाने लगे और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया जहां किसी तरह से परसुडीह पुलिस पति सोनू कालिंदी को हिरासत में लेकर थाने ले कर चली गई वही युवती की मां मीना साहू ने बताया कि 3 माह पहले युवती घर से निकली फिर लौटकर नहीं आई काफी खोजबीन की गई पर युवती का कहीं पता नहीं चल पाया बस इतनी जानकारी मिली कि युवती ने शादी कर ली है, आज अचानक फोन कर पता चलता है कि युवती ने आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया कि शव देखकर साफ लग रहा है कि उनकी बेटी ने हत्या कर ली
    घटना की जानकारी मिलते ही सीसीआर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए जानकारी देते हुए डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला के शव की सूचना मिली है जहां जांच पड़ताल के क्रम में वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से संबंधित लग रहा है फिलहाल हर बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा साथ ही उन्होंने बताया परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 8 माह से अधिक का गर्भ गिराने की दी अनुमति, कहा- मां का फैसला ही सर्वोपरि
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने सीखा मशरूम की खेती की प्रकिया 

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.