Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 8 माह से अधिक का गर्भ गिराने की दी अनुमति, कहा- मां का फैसला ही सर्वोपरि
    Breaking News Headlines

    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 8 माह से अधिक का गर्भ गिराने की दी अनुमति, कहा- मां का फैसला ही सर्वोपरि

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 26 वर्षीय प्रेग्नेंट विवाहित महिला की याचिका पर 33 माह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी. कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह मंजूरी दी है. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मां का फैसला ही सर्वोपरि होगा.

     

    हालांकि दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी ने कहा था कि भ्रूण हटाना सही नहीं है, जिसके बाद हाइकोर्ट ने कुछ डॉक्टरों से बातचीत के बाद हाइकोर्ट ने भ्रूण हटाने का आदेश दिया है. दरअसल याचिकाकर्ता महिला ने अपने 33 हफ्ते के भ्रूण को हटाने की अनुमति मांगी थी. याचिका में कहा गया था कि गर्भधारण के बाद से याचिकाकर्ता ने कई अल्ट्रासाउंड कराए.

     

    12 नवंबर के अल्ट्रासाउंड की जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण में सेरेब्रल विकार है. याचिकाकर्ता महिला ने अल्ट्रासाउंड टेस्ट की पुष्टि के लिए 14 नवंबर को एक निजी अल्ट्रासाउंड में जांच कराई. उसमें भी भ्रूण में सेरेब्रल विकार का पता चला. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बांबे हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा था कि एमटीपी एक्ट की धारा 3(2)(बी) और 3(2)(डी) के तहत भ्रूण को हटाने की अनुमति दी जा सकती है.

     

    वहीं इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय महिला की याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसमें महिला ने भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी कुछ असामान्यताएं (विकार) होने के कारण 33 सप्ताह के अपने गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी थी. इस दौरान न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा था कि इसमें एक नैतिक चिंता है, जिसपर अदालत सोच रही है और वह प्रौद्योगिकी के साथ है. आज की तारीख में कई असामान्यताओं का पता लगाना वाकई आसान है. हम गर्भ की करीब-करीब पूर्णावधि बात कर रहे हैं.

     

    न्यायमूर्ति सिंह ने सवालिया लहजे में कहा था कि मैं इस विषय पर कोई दृष्टिकोण नहीं रख रही हूं, लेकिन मैं बस यह कह रही हूं कि हम एक ऐसा समाज देख रहे हैं जिसे बस स्वस्थ बच्चे चाहिए? यदि साधन उपलब्ध हो, तब क्या माता-पिता के पास ऐसा विकल्प होना चाहिए कि वे बच्चे नहीं चाहते हैं. महिला ने पिछले सप्ताह अदालत का रुख किया था. उससे पहले जीटीबी अस्पताल ने इस आधार पर गर्भपात करने से इनकार कर दिया था कि इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है, क्योंकि (गर्भपात के लिए) याचिकाकर्ता की गर्भावधि मान्य सीमा से बाहर है और यह मान्य सीमा 24 हफ्ते है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRSS-BJP वाले जय सियाराम नहीं बोलते क्योंकि वे भगवान राम की भावना को नहीं मानते: राहुल गांधी
    Next Article जमशेदपुर से अपराध की खबरें

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.