Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 लाख रू. या इससे ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन होने पर व्यय लेखा कोषांग को सूचित करने का दिया गया निर्देश:उपायुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    10 लाख रू. या इससे ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन होने पर व्यय लेखा कोषांग को सूचित करने का दिया गया निर्देश:उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बैंकों के जिला समन्वयक के साथ आहूत की गई बैठक

    10 लाख रू. या इससे ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन होने पर व्यय लेखा कोषांग को सूचित करने का दिया गया निर्देश:उपायुक्त

    समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला अंतर्गत सभी बैंकों के जिला समन्वयक के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि बाह्यय स्त्रोत एजेंसियों / कंपनियों से नकदी ले जानेवाली गाड़ियां किसी भी परिस्थिति में बैंक की नकदी के अतिरिक्त किसी अन्य पक्ष की नकदी अपने साथ वाहन में नहीं रखेंगे। बाह्यय स्त्रोत एजेंसी /

     

     

    कंपनी के पास बैंकों द्वारा जारी पत्र/दस्तावेज इत्यादि होने चाहिए जिसमें उन्हें बैंकों द्वारा दी गई नकदी की विवरणी एवं किसी प्रयोजन हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है (जैसे-एटीएम मशीनों में भरने / अन्य शाखाओं अथवा बैंकों में रखने आदि) का उल्लेख होगा। बाह्यय स्त्रोत एजेंसियों / कंपनियों के कार्मिक (जो नकदी ले जाने वाली गाड़ी के साथ जा रहे हैं) के पास संबंधित एजेंसी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र उपलब्ध रहना चाहिए। साथ ही निर्वाचन प्रकिया के दौरान प्रतिनियुक्त किए गए उड़नता दल / स्थैतिक निगरानी दल के द्वारा इन गाड़ियों को रोका जाता है तो उनके द्वारा सत्यापन किया जायेगा।

     

     

    बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि 10 लाख रू या इससे ऊपर का कैश ट्रांजेक्शन किसी बैंक खाता में हो तो इसकी सूचना व्यय लेखा कोषांग को दें। निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थियों के द्वारा नया बैंक एकाउंट खोला (बैंक/पोस्ट ऑफिस / कॉपरेटिव बैंक) जाना है।

     

     

    यह बैंक खाता अभ्यर्थी के नाम से अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रूप से हो सकता है। संबंधित बैंक के द्वारा प्राथमिकता देते हुए उस व्यक्ति का खाता खोला जायेगा। साथ ही चुनाव प्रकिया के दौरान अभ्यर्थी / उसके अभिकर्ता के द्वारा उक्त खाते से किये जानेवाले ट्रांजेक्शन (withdraw/deposit) में बैंक के द्वारा प्राथमिकता दिया जायेगा।

    इसके अलावा बैठक में ESMS और cVIGIL एप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) से किस प्रकार चुनाव में अनैतिक गतिविधियों पर राकथाम लगाया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई ।

     

     

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    10 लाख रू. या इससे ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन होने पर व्यय लेखा कोषांग को सूचित करने का दिया गया निर्देश:उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.