आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाताओं की वृहत्तर सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु SVEEP कार्यक्रम के तहत डुमरिया प्रखंड के बनकटी गांव में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चौपाल लगाकर उन्हें मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया तथा 12 मई मतदान दिवस के दिन पोलिंग बूथ जाकर मतदान करने की अपील की गई। बनकटी गांव में मतदाताओं को 1950-मतदाता टोल फ्री नंबर, PwDs एप, CVIGIL एप के संबंध में भी जानकारी दी गई कि कैसे एक आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंचा सकता हैI जिला प्रशासन की कोशिश है कि प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें जिससे आसन्न लोकसभा निर्वचन 2019 में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मतदान का प्रयोग कर स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, स्कूलो में लेखन प्रतियोगिता, पंपलेट पोस्टर वितरण, एलईडी वाहन से मतदाता जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक SVEEP कार्यक्रम के तहत किया जा रहा हैI
*लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार*
*बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान*
