Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरी गाजा में इजराइल के हमलों में 88 लोगों की मौत : अधिकारी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    उत्तरी गाजा में इजराइल के हमलों में 88 लोगों की मौत : अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तरी गाजा में इजराइल के हमलों में 88 लोगों की मौत : अधिकारी

    उत्तरी गाजा पट्टी में मंगलवार को इजराइल के दो हवाई हमलों में कई महिलाओं तथा बच्चों समेत कम से कम 88 लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    एक अस्पताल के निदेशक ने बताया कि जानलेवा चोटों से पीड़ित मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है क्योंकि सप्ताहांत में इजराइली बलों की छापेमारी के दौरान कई चिकित्सकों को हिरासत में ले लिया गया।

     

     

    इजराइल ने हाल के हफ्तों में उत्तरी गाजा में हवाई हमले तेज कर दिए और एक बड़ा जमीनी अभियान शुरू किया। उसने कहा कि यह हमास के उन आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए है जो युद्ध के एक साल से अधिक समय बाद फिर से संगठित हो गए हैं।

    इस भीषण लड़ाई ने उत्तरी गाजा में हजारों फलस्तीनियों की बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

    गाजा तक पर्याप्त सहायता न पहुंचने को लेकर चिंताएं सोमवार को बढ़ गयीं जब इजराइल की संसद ने दो विधेयक पारित किए जो फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को गाजा में सहायता प्रदान करने से रोक सकते हैं। इजराइल का गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक, दोनों पर नियंत्रण है, और यह स्पष्ट नहीं है कि एजेंसी वहां कैसे काम करेगी।

     

     

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में मंगलवार को दो हमले हुए। पहले हमले में एक पांच मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 70 लोगों की मौत हो गयी और 23 लापता हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बेत लाहिया पर मंगलवार शाम को दूसरे हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल
    Next Article दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’

    Related Posts

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.