Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’
    Headlines राजनीति

    दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया और आठ निगरानी स्टेशनों के अनुसार, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

    दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले मंगलवार को 268 दर्ज किया गया था।

     

     

    दिल्ली का समग्र एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा – हालांकि कई दिनों तक ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता के बाद अनुकूल हवा के कारण अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार से इसमें मामूली सुधार हुआ है।

    सोमवार को दिल्ली में एक्यूआई 304 दर्ज किया गया और रविवार को यह 359 था।

     

     

    शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जिन 36 निगरानी स्टेशनों से आंकड़े प्राप्त हुए, उनमें से – आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, विवेक विहार और वजीरपुर… कुल आठ केंद्रों में सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही।

     

     

    इस बीच, तापमान में अभी भी गिरावट शुरू नहीं हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.9 डिग्री अधिक है।

    सुबह आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरी गाजा में इजराइल के हमलों में 88 लोगों की मौत : अधिकारी
    Next Article प्रधानमंत्री, नड्डा और संघ अपने सांसद, विधायक और नेताओं को प्रशिक्षण दें : कुलविंदर

    Related Posts

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    December 9, 2025

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    December 9, 2025

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    December 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    नीतिगत असफलताओं, नियामकीय ढिलाई और बाजार के असंतुलित ढांचे का परिणाम है इंडिगो संकट

    खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है

    कैंपस प्लेसमेंट में धांधलीः नैतिकता और छात्र हितों का हनन – ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.