Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल ने 4 दिन के युद्धविराम को दी मंजूरी, 50 बंधकों के बदले 150 कैदियों की रिहाई का सौदा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल ने 4 दिन के युद्धविराम को दी मंजूरी, 50 बंधकों के बदले 150 कैदियों की रिहाई का सौदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अवीव. इजरायल की सरकार ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले 150 फिलिस्तीनी महिला और नाबालिग कैदियों की जेल से रिहाई के साथ 4 दिनों के संघर्ष विराम को मंजूरी दी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि इजरायल सरकार ने गाजा में बंधकों के रूप में रखी गई 50 महिलाओं और बच्चों को मुक्त करने के लिए फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों के साथ एक समझौते का समर्थन किया. इसके बदले में इजरायल सुरक्षा संबंधी अपराधों के लिए अपनी जेलों में बंद लगभग 150 फिलिस्तीनी महिलाओं और नाबालिगों को रिहा कर देगा. उन लोगों को रिहा किया जाएगा, जिन पर सीधे तौर पर किसी भी घातक आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप नहीं होगा.

     

    इस समझौते की व्यापक रूपरेखा के तहत उन 96 घंटों के दौरान लड़ाई को रोकने के बदले में पहले चार दिनों के भीतर 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा. हमास ने लगभग 40 बच्चों और 13 माताओं को बंधक बना लिया गया है. मंजूर किए गए सौदे में 30 बच्चों, आठ माताओं और 12 अन्य महिलाओं की रिहाई शामिल है. उन दिनों 50 बंधकों को एक साथ नहीं बल्कि छोटे-छोटे समूहों में रिहा किया जाएगा. अगर लड़ाई को अगले चार दिनों तक रोक दिया जाता है तो गाजा में रखे गए बाकी 30 बंधकों की रिहाई की भी संभावना है. रिहाई के लिए निर्धारित सभी लोग जीवित हैं और उनके पास इजरायल की नागरिकता है.

    कतर के अधिकारी इजरायल और हमास के बीच समझौते में मध्यस्थता कर रहे हैं. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समझौते तक पहुंचने में मदद की ताकि इसमें अधिक बंधक और कुछ रियायतें शामिल हों. इजरायल की पिछले डेढ़ महीने से गाजा पर जारी हमले के बाद यह पहला युद्ध विराम होगा. इस युद्ध विराम के कारण गाजा में मानवीय सहायता भी पहुंच सकेगी. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह युद्ध विराम कब प्रभावी होगा. उम्मीद है कि बंधकों को गुरुवार से मुक्त किया जा सकता है. इजरायली सरकार ने कहा कि वह रिहा किए गए हर 10 बंधकों के लिए शांति को एक अतिरिक्त दिन के लिए बढ़ा देगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 दिसंबर से पहले फ्री में खुद से अपडेट करें आधार कार्ड
    Next Article भ्रामक दावे और विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को लगाई फटकार, भारी जुर्माने की दी चेतावनी

    Related Posts

    जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

    May 15, 2026

    सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

    May 15, 2026

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

    सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान

    तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.