Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आस्था ट्रेन से करें वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन
    Breaking News Headlines

    आस्था ट्रेन से करें वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल और दर्शनीय स्थल का भ्रमण कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड आगे आया है. 25 नवंबर से चलने वाली आईआरसीटीसी के आस्था स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से यात्री माता वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, आगरा में ताजमहल और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकते हैं. आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, एरिया आफिसर अमित प्रकाश, मनीष कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना के दुखदायी पल के कम होने के बाद अब पर्यटकों को घूमने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके तहत 25 नवंबर से रक्सौल से आस्था स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन पटना, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए माता वैष्णोदेवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत के स्थलों का दर्शन कराएगी.

    11 रात और 12 दिन के पैकेज वाले इस टूर के लिए इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से लिया जाएगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पर्यटकों की मांग पर पटना होते हुए माता वैष्णोदेवी दर्शन के साथ उत्तर भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.

    माता वैष्णोदेवी दर्शन के साथ होंगे रामलला के दर्शन

    यह ट्रेन 25 नवंबर को बिहार के रक्सौल से खुलेगी और बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए माता वैष्णो देवी, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, हरिद्वार हर की पौड़ी, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन, आगरा का ताजमहल के साथ अयोध्या रामलला के भी दर्शन कराएगी. उसके बाद यह ट्रेन वाराणसी काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 06 नवंबर को वापस लौटेगी.

    11340 रुपए होगा कुल किराया

    यह पूरी यात्रा 11 रात 12 दिन की होगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित 11340 रुपए होगा. इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड – EZBD65 होगा. तीर्थयात्री कोरोना के निर्देशों का पालन करते इस ट्रेन से दर्शन कर सकते हैं. इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड, कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनेटाइजर के साथ टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई है. पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के ट्रोल फ्री नंबर 9771440058 से सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या IRCTC के वेबसाइट http://www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी की पहल पर कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 को पहुंचेगी वाराणसी
    Next Article लद्दाख के डेमचोक में मोबाइल फोन सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बनी रिलायंस जियो

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.