Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की पहल पर कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 को पहुंचेगी वाराणसी
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी की पहल पर कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 को पहुंचेगी वाराणसी

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की पहल पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति कनाडा सरकार ने भारत वापस भेजी है. इसके बाद वाराणसी से सदियों पहले ग़ायब हुई अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी में एक बार फिर स्थापित हो जाएगी. मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा खुद उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे. 11 नवंबर को अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होगी. मूर्ति के रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों में इसके पड़ाव होंगे.भगवान शिव की नगरी काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है. भगवान शिव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी. इस लिए काशी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदियों पहले काशी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा काशी में करने वाले हैं. पीएम के मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विशेष मुहूर्त में पूरे विधि विधान से करेंगे. अन्नपूर्णा जी की मूर्ति के एक हाथ में अन्न और दूसरे में खीर है.
    यह मूर्ति काशी विश्वनाथ धाम के प्रांगण में स्थापित किया जा सकता है. 11 नवंबर को मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से जुलुस के रूप में चलेगी. यह 12 को सोरा, खासगंज में रुकेगी. 13 को कानपुर, 14 को अयोध्या में रहेगी और 15 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी. धर्म के जानकार बताते हैं कि सदियों पहले काशी से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति के ग़ायब होने की जानकारी मिलती है. काशी विद्वत परिषद् के महामंत्री और अन्नपूर्णा मठ के आचार्य प्रोफ़ेसर राम नारायण द्विवेदी ने बतया कि मूर्ति के भारत आने और काशी में पुनः स्थापित होने से पूरे सनातन धर्मियों में काफी खुशी है.

    उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की विरासत सांस्कृतिक व धर्म की राजधानी काशी के प्रांगण में दोबारा स्थापित हो रही है. इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी ने बताया कि 15 नवंबर को विशेष मुहूर्त उदया तिथि के मान के तहत प्रबोधिनी एकादशी है. इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के बाद जागते हैं. इसी दिन से शुभ कार्य का शुभारंभ भी होता है. इसी दिन तुलसी जी का विवाह भी होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली से बीसीसीआई खफा : टी20 के बाद वनडे की भी कप्तानी गंवा सकते हैं कप्तान
    Next Article आस्था ट्रेन से करें वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.