
तारा पब्लिक स्कूल में अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता
*चयन मंडल और बेबी शांति टुडू सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; क्रिकेट में भगत सिंह सदन और कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। लड़कों के लिए क्रिकेट और लड़कियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सदनों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। चयन मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन विजेता रहा। बेहतरीन खेल के लिए बेबी शांति टुडू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय की निदेशिका पूनम लाल ने विजेता खिलाड़ियों के साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य कमलेश मिश्रा ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक मिहिर गोप ने किया, जबकि अंबुज प्रमाणिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर खेल शिक्षक अर्जुन झा, शिक्षिका पानमुनी भूमिज, निकिता गोप, अनुपमा मंडल, सुषमा मंडल, नमिता सिंह सरदार, रिया मोदक, शिल्पा साहू, शिल्पा बारिक, झुनू राणा, मिसीपी सामद, संगीता सरदार, प्रीति राय, जस्मीन मुर्मू, जोबा मार्डी, दुलमी हांसदा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

