परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन वाहन जांच, ₹83,650 का जुर्माना वसूला गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में की गई।
अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने मुख्य रूप से पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने यानी ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया। जांच के क्रम में 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच के दौरान ओवरलोडिंग के दोषी पाए गए पांच वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 83 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी बनता है।
उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि आम लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने यह भी बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इस तरह का जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन औचक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा

