Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र तथा सरकारी एवं डीम्ड लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि जो विभाग पिछले वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं कर सके, वे अपनी कमियों की समीक्षा कर इस वर्ष शुरुआत से ही बेहतर रणनीति के साथ काम करें। उन्होंने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य प्राप्ति में कमी के कारणों का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

    मानगो नगर निगम को होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए विशेष कैंप लगाने, उत्पाद विभाग को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा निबंधन विभाग को नए दर प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

    नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा में उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए अगली बैठक तक कम से कम 10 प्रतिशत मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

    जमीन की खरीद-बिक्री, म्यूटेशन, सीमांकन, भूमि अभिलेख परिशोधन एवं लगान रसीद की समीक्षा करते हुए तय समयसीमा में मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही तहसील कचहरी के नियमित संचालन एवं लोगों को लगान रसीद कटाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया।

    भू-अर्जन मामलों की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय एवं राजकीय महत्व की सड़क और रेलवे परियोजनाओं के लिए लंबित मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। लाभुकों की पहचान एवं दस्तावेजी त्रुटियों के समाधान के लिए गांवों में कैंप लगाने को कहा गया।

    सरकारी एवं डीम्ड लीज भूमि अतिक्रमण मामलों में प्रभावी अभियान चलाने तथा उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया।

    बैठक में अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जेएनएसी उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद
    Next Article एग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

    Related Posts

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    July 8, 2026

    पश्चिम एशिया युद्ध: क्या बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है यह संवेदनशील क्षेत्र?

    July 8, 2026

    मानगो में युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, इलाके में दहशत

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रणनीतिक विश्वास की मुहर: प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ सम्मान

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    पश्चिम एशिया युद्ध: क्या बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है यह संवेदनशील क्षेत्र?

    मानगो में युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, इलाके में दहशत

    प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या से दहला मानगो, गोली और धारदार हथियार से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    अवैध बालू परिवहन पर बहरागोड़ा प्रशासन का शिकंजा: 16 चक्का ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप

    डालसा मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंची: स्कूली बच्चों को कानूनी अधिकारों से किया जागरूक

    एशियाई चैंपियनशिप से पहले CRPF से मिली प्रेरणा, जोश से भरी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम

    जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, मलेरिया जांच और संस्थागत प्रसव पर जोर

    पोटका में सफल मलेरिया जांच शिविर: 106 ग्रामीणों की हुई जाँच, सभी नेगेटिव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.