इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 28 सितंबर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट समारोह यूनाइटेड क्लब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार, वाइस डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन निभा मिश्रा, पीडीसी/डीसीसीसी डॉ. रीता झा, सीजीआर सारिका सिंह और पपिया चटर्जी मौजूद रहीं। इनर व्हील क्लब श्रीजन की अध्यक्ष एकता मिश्रा और इनर व्हील क्लब मेराकी की अध्यक्ष सोनू कुमारी भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं।
क्लब ने शिक्षा को इस वर्ष की मुख्य थीम बनाते हुए चार जरूरतमंद बच्चियों की मदद की। तीन बच्चियों की वार्षिक शिक्षा शुल्क का खर्च उठाया गया, जबकि एक मेधावी छात्रा को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रीपा दत्ता, सचिव अंजुला सिंह, कोषाध्यक्ष रश्मि, उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, आईएसओ पुष्पा सिंह और एडिटर अलका जायसवाल समेत क्लब के सदस्य मौजूद रहे। प्रियंका कुमार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष रीपा दत्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया।

