गम्हरिया में बिजली उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर टीएसयूआईएसएल ने मंगलवार को प्रखंड परिसर में विद्युत विधिक जागरूकता शिविर लगाया। इसमें उपभोक्ताओं को अधिकार, शिकायत निवारण प्रक्रिया और बिजली के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
शिविर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के चेयरपर्सन सह सेवानिवृत्त जिला जज आलोक राज, तकनीकी अधिकारी शरद चंद्र कुमार, संजीव कुमार सिन्हा और डीएलएसए सचिव ओम शंकर झा मौजूद रहे।
आदित्यपुर के उपभोक्ता पंकज कर्ण ने आदित्यपुर-2 के वार्ड 28 समेत गम्हरिया के आदर्श नगर और आसपास के क्षेत्रों में जुस्को की बिजली पहुंचाने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में आवेदन भी सौंपा।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराने और उपलब्ध विधिक उपायों की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

