Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया
    नई दिल्ली. पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया. ओमान के मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी और वह अपने टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी दमदार रहा. उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया. दूसरी दौरा पाकिस्तान की अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची थी, लेकिन भारतीय टीम ने इस कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाई.

     

     

    भारत और पाकिस्तान की टीमों ने इस फाइनल मैच में शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया. पाकिस्तान ने मुकाबले के शुरुआत मिनटों में ही गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, भारत ने चौथे मिनट में गोल करके मैच में 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. भारत की ओर से अरजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. जिसके चलते पहला क्वार्टर बराबरी पर खत्म हुआ.

    दूसरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से दमदार शुरुआत देखने को मिली. अरजीत सिंह हुंदल ने 18वें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और टीम को 2-1 की बढत दिला थी.इसके बाद 19वें मिनट में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 3-1 की कर दी. दिलराज सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया. लेकिन दूसरा क्वार्टर खत्म होते-होते पाकिस्तान ने फिर से वापसी की और हाफ टाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिसके चलते मुकाबला हाफ टाइम पर 3-2 पर जा पहुंचा.

     

     

    मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में पहला गोल पाकिस्तान की ओर से आया. पाकिस्तान ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इस क्वार्टर का ये इकलौता गोल भी था. लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से शुरुआत में ही गोल देखने को मिला. अरजीत सिंह हुंदल ने मुकाबले में एक और गोल किया और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी. इसके बाद भारत ने आखिरी क्वार्टर में एक और गोल करके बढ़त को 5-3 कर दिया.

    भारतीय टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 की शुरुआत थाईलैंड को 11-0 से हराकर की थी. इसके बाद उसने जापान को 3-2 और चीनी ताइपे पर 16-0 से हराया. कोरिया के खिलाफ भी 8-1 से जीत अपने नाम की. वहीं, सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया पर 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePushpa 2 Review: अल्लू अर्जुन की पुष्पा, पैसा वसूल
    Next Article भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.